महाकाल की शरण में जाने से नहीं माफ होंगे पाप-शिवराज

कानपुर गोलीकांड के मुख्य आरोपी Vikas Dubey को उज्जैन के महाकाल मंदिर से गिरफ्तार किया गया है। जानकारी के अनुसार उसने यहां शीघ्र दर्शन के लिए 250 रुपये की रसीद भी कटवाई थी। विकास की गिरफ्तारी पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री Shivraj singh chauhan ने उज्जैन पुलिस को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार किसी भी अपराधी को बख्श्ने वाली नहीं है।

मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर कहा, ‘जिनको लगता है कि महाकाल की शरण में जाने से उनके पाप धूल जाएंगे उन्होंने महाकाल को जाना ही नहीं। हमारी सरकार किसी भी अपराधी को बख्शने वाली नहीं है। उन्होंने बताया कि Vikas Dubey की गिरफ्तारी को लेकर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री Yogi Adityanath से बात की है। शीघ्र आगे की कानूनी कार्रवाई की जायेगी। मध्य प्रदेश पुलिस उसे यूपी पुलिस को सौंप देगी।


उधर, मध्य प्रदेश सरकार में मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि यह पुलिस के लिए एक बड़ी सफलता हैVikas Dubey एक क्रूर हत्यारा है। पूरे मध्य प्रदेश की पुलिस अलर्ट पर थी। उसे उज्जैन महाकाल मंदिर से गिरफ्तार किया गया है। हमने उत्तर प्रदेश पुलिस को सूचित किया है।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1