दिल्ली तक पहुंचा Coronavirus, दो नए मरीज की पहचान

भारत में Coronavirus के 2 नए मरीज मिले हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने इस बात की जानकारी देते हुए कहा कि दिल्ली और तेलंगाना में एक-एक मरीज में Corona की पुष्टि हुई है। दिल्ली के रहने वाले जिस शख्स में Coronavirus की पुष्टि हुई है वह बीते समय में इटली गया था। वहीं, तेलंगाना का मरीज दुबई गया था।

मंत्रालय ने कहा कि Corona से पीड़ित दोनों मरीज की स्थिति स्थिर है। वे डॉक्टरों की निगरानी में हैं। दोनों ही मरीजों की विदेश यात्रा की जानकारी ली जा रही है।

इससे पहले केरल में Coronavirus के एक मरीज का पता चला था। यह महिला भारत में Coronavirus की पहली मरीज थी। लगातार दो जांच रिपोर्ट नकारात्मक आने के बाद महिला को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थी।

इससे पहले अलप्पुझा के एक छात्र और कासरगोड के एक छात्र को छुट्टी दी गई थी। संक्रमण के बाद दोनों का इलाज चला और फिर जांच में नतीजे निगेटिव आने के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दी गई थी। महिला पिछले महीने चीन के वुहान शहर से लौटी थी। वुहान से लौटने के बाद तीनों Coronavirus से संक्रमित पाए गए थे।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1