Bank Holidays this Month

Bank Holidays November 2026: 8 नवंबर से बैंकों में छुट्टियों की भरमार! कहीं 3 दिन तो कहीं लगातार छुट्टी, देखें RBI की राज्यवार लिस्ट

नवंबर महीने में त्योहारों के चलते बैंक जाने वाले ग्राहकों के लिए जरूरी खबर है। 8 नवंबर से देश के कई राज्यों में बैंकों की छुट्टियों का सिलसिला शुरू होने जा रहा है। ऐसे में अगर आपको बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम निपटाना है, तो पहले RBI की छुट्टियों की पूरी लिस्ट जरूर देख लें।

भारतीय रिजर्व बैंक यानी RBI के नवंबर 2026 के हॉलिडे कैलेंडर के मुताबिक, 8 नवंबर को रविवार होने के कारण पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे। इसके बाद 9 नवंबर को दिवाली, लक्ष्मी पूजा, गोवर्धन पूजा और विश्वकर्मा दिवस के अवसर पर कई शहरों में बैंक बंद रहेंगे। 10 नवंबर को अहमदाबाद, मुंबई, बेंगलुरु, नागपुर और देहरादून जैसे शहरों में छुट्टी रहेगी। वहीं 11 नवंबर को कोलकाता, लखनऊ, कानपुर, इम्फाल और शिमला सहित कुछ शहरों में बैंक बंद रहेंगे।

इसके अलावा 14 नवंबर को दूसरा शनिवार और 15 नवंबर को रविवार होने के कारण भी बैंक बंद रहेंगे। 16 नवंबर को पटना और रांची में छठ पूजा के अवसर पर बैंक बंद रहेंगे। हालांकि, बैंक की छुट्टियों के दौरान UPI, मोबाइल बैंकिंग और इंटरनेट बैंकिंग जैसी डिजिटल सेवाएं सामान्य रूप से उपलब्ध रहेंगी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1