Special Trains

दिवाली और छठ पर रेलवे का बड़ा इंतजाम! 18 हजार स्पेशल ट्रेनें चला रहा रेलवे, अश्विनी वैष्णव ने दी जानकारी

दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे की तरफ से बड़ी राहत की खबर है। त्योहारों के दौरान ट्रेनों में बढ़ती भीड़ और लंबी वेटिंग लिस्ट को देखते हुए भारतीय रेलवे करीब 18 हजार स्पेशल ट्रेनें चला रहा है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने 5 नवंबर को जयपुर में इसकी जानकारी दी।

रेल मंत्री के मुताबिक, पिछले साल दुर्गा पूजा, दिवाली और छठ के दौरान करीब 12 हजार स्पेशल ट्रेनें चलाई गई थीं। इस साल इन सेवाओं को बढ़ाकर लगभग 18 हजार कर दिया गया है। यानी पिछले साल के मुकाबले करीब 50 प्रतिशत ज्यादा विशेष ट्रेन सेवाओं की व्यवस्था की गई है।

यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने नई दिल्ली, आनंद विहार और गुजरात के उधना स्टेशन पर विशेष होल्डिंग एरिया भी तैयार किए हैं। नई दिल्ली और उधना के होल्डिंग एरिया में एक समय पर करीब 20 हजार यात्रियों के बैठने और ठहरने की व्यवस्था है।इन जगहों पर अतिरिक्त शौचालय, बेहतर हवा की व्यवस्था और टिकट काउंटर भी बनाए गए हैं, ताकि यात्रियों को स्टेशन पर परेशानी न हो। रेलवे का कहना है कि इन इंतजामों का मकसद त्योहारों के दौरान यात्रियों की भीड़ को संभालना और उन्हें सुरक्षित सफर उपलब्ध कराना है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1