Twisha Sharma Husband Samarth Singh Surrender

Twisha Sharma Case: समर्थ सिंह सरेंडर करने जबलपुर कोर्ट पहुंचा, ट्विशा की मौत के बाद से था फरार

ट्विशा शर्मा के पति समर्थ सिंह ने कोर्ट में सरेंडर करने पहुंचा. मध्य प्रदेश के जबलपुर कोर्ट पहुंचा. पत्नी की मौत के बाद से ही वो फरार चल रहा था.
समर्थ सिंह के वकील जयदीप कौरव ने कहा समर्थ सिंह जल्द सरेंडर करेंगे. वकील ने कहा कि इसलिए जमानत याचिका वापस ली गई है.
भोपाल में नोएडा निवासी ट्विशा शर्मा की संदिग्ध मृत्यु संबधी मामले में मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने शुक्रवार को निर्देश दिया कि ट्विशा शर्मा का दूसरा पोस्टमॉर्टम दिल्ली AIIMS के डॉक्टरों की एक टीम द्वारा किया जाए। शादी के मात्र 5 महीनों बाद ट्विशा की हाल ही में भोपाल स्थित उनके ससुराल में रहस्यमय परिस्थितियों में मौत हो गई थी। 12 मई की रात ट्विशा की मौत के बाद से उसका पति समर्थ सिंह फरार है। पीड़िता के परिजनों ने पति समार्थ सिंह एवं सास गिरिबाला सिंह पर दहेज उत्पीड़न, मानसिक एवं शारीरिक प्रताड़ना के गंभीर आरोप लगाए हैं।

पति समर्थ सिंह करेगा सरेंडर
वहीं, अदालत की सुनवाई के दौरान, वरिष्ठ अधिवक्ता मृगेंद्र सिंह ने बताया कि ट्विशा के पति समर्थ सिंह अपनी जमानत याचिका वापस लेना चाहते हैं और ट्रायल कोर्ट के सामने सरेंडर करना चाहते हैं। हालांकि, उन्होंने अनुरोध किया कि ट्रायल कोर्ट को निर्देश दिया जाए कि वह जमानत याचिका पर उसी दिन फैसला करे।

एमपी हाईकोर्ट ने पूर्व जज गिरिबाला सिंह को नोटिस जारी किया है। उनकी अग्रिम जमानत रद्द करने की मांग वाली याचिकाओं पर यह नोटिस दिया गया है।

सुसाइड या कुछ और?
बता दें कि 33 साल की ट्विशा शर्मा मूल रूप से नोएडा की रहने वाली थीं। उसने एमबीए की पढ़ाई की थी और दिल्ली की एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करती थी। शादी से पहले वो तेलुगु फिल्मों और मॉडलिंग की दुनिया में भी काम कर चुकी थी। इसी दौरान एक डेटिंग ऐप पर उसकी मुलाकात समर्थ सिंह से हुई थी। दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और परिवार की सहमति से दिसंबर 2025 में शादी हुई थी। लेकिन शादी के महज पांच महीने बाद ट्विशा की मौत ने पूरे मामले को रहस्य और विवादों से भर दिया है।

‘सास ने 46 इनफ्लुएंशल लोगों को कॉल किया’
ट्विशा के परिवार ने दावा किया है कि ट्विशा की मौत के अगले दिन उसकी सास गिरिबाला ने किए कई लोगों को कॉल्स, इनमें से कुछ कॉल्स ज्यूडिशरी से जुड़े लोगों को थे। कुछ कॉल्स रिश्तेदारों और अन्य परिचितों को किए गए थे। ट्विशा के घर वालों का आरोप है कि गिरिबाला की 46 इनफ्लुएंशल लोगों के नंबर पर बात हुई थी। ट्विशा मौत मामले में परिवार ने अब फोन कॉल्स को लेकर सवाल खड़े किए हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1