Firing

Turkey School Firing: तुर्की के एक स्कूल में अंधाधुंध फायरिंग, 4 लोगों की मौत, 20 लोग घायल

Turkey School Firing: दक्षिण-पूर्वी तुर्की के एक स्कूल में बुधवार को एक छात्र ने 2 क्लासरूम में अंधाधुंध गोलीबारी की। फायरिंग में 4 लोगों की मौत हो गई है और कम से कम 20 अन्य घायल हुए हैं। अधिकारियों ने फायरिंग की इस घटना के बारे में जानकारी दी है। काहरमनमारस प्रांत के गवर्नर मुकर्रम उनलुअर ने बताया कि गोलीबारी करने वाला छात्र भी मारा गया है। वह अपने पिता की बंदूकें लेकर स्कूल आया था। गोलीबारी करने वाले छात्र के पिता रिटायर्ड पुलिस अधिकारी थे। उसके पास 5 हथियार और 7 मैगजीन थीं।

टीचर और छात्रों की हुई मौत
गवर्नर मुकर्रम उनलुअर ने ने बताया कि मारे गए लोगों में एक टीचर और 3 छात्र शामिल थे। हमले का मकसद तुरंत पता नहीं चल पाया है। मीडिया रिपोर्टों में बताया गया कि काहरमनमारस के ओनिकीसुबात जिले में स्थित स्कूल में गोलीबारी के बाद अधिकारियों ने वहां पुलिस और एम्बुलेंस को भेजा है। घटनास्थल से कम से कम 2 लोगों को एम्बुलेंस में ले जाते हुए भी देखा गया है।

हाई स्कूल में हुई थी गोलीबारी
इस घटना से एक दिन पहले मंगलवार को ही पास के सानलिउरफा प्रांत के एक हाई स्कूल में एक पूर्व छात्र द्वारा की गई गोलीबारी में 16 लोग घायल हो गए थे। घायलों में ज्यादातर छात्र थे। यहां स्कूल में गोलीबारी करने के बाद पूर्व छात्र ने खुद को भी गोली मार ली थी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1