CSK vs KKR: रहाणे ने खोला हार का राज, इस गेंदबाज को दिया जीत का असली क्रेडिट!

CSK vs KKR: Indian Premier League 2026 में chennai super kings ने शानदार फॉर्म जारी रखते हुए Kolkata Knight Riders को 32 रन से मात देकर लगातार दूसरी जीत दर्ज की। पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई ने 192/5 का मजबूत स्कोर खड़ा किया, जवाब में KKR 160/7 तक ही पहुंच सकी। चेन्नई की जीत में Noor Ahmed ने अहम भूमिका निभाई, जिन्होंने 4 ओवर में 21 रन देकर 3 विकेट चटकाए। वहीं Rovman Powell (31*) और Ramandeep Singh (35) ने संघर्ष जरूर किया, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके।

चेन्नई की पारी में Sanju Samson(48) और Dewald Brevis (41) ने महत्वपूर्ण योगदान दिया, वहीं Ayush Matre ने सिर्फ 17 गेंदों में 38 रन बनाकर टीम को तेज शुरुआत दिलाई। कोलकाता की ओर से Karthik Taygi ने 2 विकेट झटके, जबकि Sunil Narine ने किफायती गेंदबाजी करते हुए 1 सफलता हासिल की।

रहाणे ने गेंदबाजों को सराहा
हार के बाद Ajinkya Rahane ने टीम के प्रदर्शन पर संतुलित बयान दिया। उन्होंने कहा कि गेंदबाजों ने अच्छा काम किया और इस पिच पर 190 रन मज़बूत स्कोर था। चेन्नई चेन्नई को इस स्कोर तक सीमित करना सकारात्मक रहा, लेकिन पावरप्ले में धीमी बल्लेबाजी(सिर्फ 36 – 37 रन) टीम पर भारी पड़ गई। रहाणे के मुताबिक, अगर कोई बल्लेबाज अंत तक टिक्कर खेलता, तो मैच का नतीजा अलग हो सकता था।

Ajinkya Rahane ने कहा कि टीम संयोजन पिछले मैचों में संतुलित रहा, लेकिन जीत न मिलना निराशजनक है। उन्होंने जोर देकर कहा कि ऐसे में खिलाड़ियों को आत्मविश्वास बनाए रखते हुए साकारात्मक रहना जरूरी है। रहाणे ने Karthik Taygi की तारीफ करते हुए कहा कि वह बेहतरीन गति के साथ लगातार अपनी गेंदबाजी में सुधार कर रहे हैं और बल्लेबाजों के लिए उन्हें खेलना आसान नहीं हैं। उन्होंने यह भी माना कि दोनों टीमों के स्निपरों ने अच्छा प्रदर्शन किया और टीम को आगे भी सिर ऊंचा रख कर बेहतर करने की जरूरत है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1