INDIAN RAILWAYS

Train Cancelled: यात्री कृपया ध्यान दें, आज से 16 अगस्त तक कई ट्रेनें रहेंगी रद्द

Train Cancelled Latest Update: क्या आप भी ऑफिस या फिर अन्य जरूरी काम पर जाने के लिए ट्रेन का इस्तेमाल करते हैं तो यह खबर आपके लिए जरूरी है. रेलवे ने 10 अगस्त यानी आज से लेकर 16 अगस्त के बीच कई मेमू ट्रेनों को रद्द करने का फैसला लिया है. इसलिए स्टेशन रवाना होने से पहले ही अपनी ट्रेन के ताजा स्टेटस को जरूर चेक करें.

दरअसल, दक्षिण-पूर्व रेलवे के आद्रा मंडल में रेलवे की ओर कई जरूरी विकास और इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़े काम किए जाने हैं, जिसके चलते रेलवे ने कई ट्रेनों के संचालन में बदलाव भी किया है. अगर आप भी इन रूटों से सफर करने वाले हैं तो पहले ही रद्द ट्रेन की लिस्ट देख लीजिए.

रेलवे ने कौन-कौन सी ट्रेन को किया रद्द?

ट्रेन नंबर 68077/68078 आद्रा-भागा-आद्रा मेमू 16 अगस्त को नहीं चलेगी.
ट्रेन नंबर 63594/63593 आसनसोल-पुरुलिया-आसनसोल मेमू 10,12 और 13 अगस्त को रद्द रहेगी.
ट्रेन नंबर 68090/68089 आद्रा-मेदिनापुर-आद्रा मेमू ट्रेन 11,14 और 16 अगस्त को नहीं चलेगी.
ट्रेन नंबर 68056 टाटानगर-आसनसोल मेमू 68056 16 अगस्त को नहीं चलेगी.
ट्रेन नंबर 68046/68045 आद्रा-आसनसोल-आद्रा मेमू ट्रेन 10,13,14 और 16 अगस्त को कैंसिल रहेगी.
यात्रा से पहले चेक करें स्टेटस

अगर आप भी इन रूट पर सफर करने वाले हैं तो 10 अगस्त यानी आज से 16 अगस्त के बीच ट्रेन के ताजा स्टेटस को जरूर चेक कर लें. रेल इंफ्रास्ट्रक्चर काम के चलते रेलवे आखिरी समय में भी ट्रेनों के संचालन में बदलाव कर सकता है, इसलिए बेहतर है कि घर से स्टेशन निकलने से पहले ट्रेन की मौजूदा स्थिति की जानकारी ले लें, ताकि स्टेशन आने के बाद आपको किसी प्रकार की कोई दिक्कत न हो.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1