Tractor Parade : किसानों पर संजय गांधी ट्रांसपोर्ट नगर में छोड़ी आंसू गैस, गाजीपुर में किया लाठीचार्ज

देश की राजधानी दिल्ली में गणतंत्र दिवस (Republic Day 2021) के मौके पर किसानों ने टिकरी बॉर्डर पर पुलिस की बैरिकेडिंग तोड़ दी है। बड़ी संख्या में किसान ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर दिल्ली में अंदर की तरफ बढ़ रहे हैं। पुलिस ड्रोन के जरिए दिल्ली के बॉर्डर पर निगरानी कर रही है।

दिल्ली में टिकरी बॉर्डर (Tikri Border) पर किसानों द्वारा बैरिकेडिंग तोड़े जाने के बाद पुलिस ने उन्हें समझाने की कोशिश की लेकिन किसान नहीं रुके। पुलिस ने किसानों से आगे नहीं बढ़ने की अपील की। गणतंत्र दिवस (Republic Day 2021) के मौके पर सुरक्षा के मद्देनजर दिल्ली पुलिस (Delhi Police) ने किसानों को रोकने के लिए हर मुमकिन कोशिश की।

दिल्ली पुलिस से इजाजत मिलने के बाद आज गणतंत्र दिवस के अवसर पर तीनों कृषि कानूनों के खिलाफ किसान दिल्ली में ‘ट्रैक्टर परेड’ निकाल रहे हैं। इसके लिए किसानों ने सभी जगहों पर पुलिस के बैरिकेड्स तोड़कर दिल्ली की सीमाओं में दाखिल होना शुरू कर दिया है। सिंघु, टिकरी और गाजीपुर बॉर्डर पर किसानों ने दिल्ली पुलिस द्वारा लगाए गए बैरिकेड्स तोड़ दिए हैं और दिल्ली में दाखिल हो गए हैं। ऐसा की कुछ नजारा गुरुग्राम में फरीदाबाद में भी देखा जा रहा है। बेकाबू होते किसानों को रोकने के लिए पुलिस द्वार किसानों को काबू करने के लिए जहां संजय गांधी ट्रांसपोर्ट नगर में आंसू गैस छोड़ी गई वहीं गाजीपुर में लाठीचार्ज किया गया।

आपको बता दे कि इससे पहले किसानों ने परेड के लिए ट्रैक्टरों को साफ कर चमकाया है। तिरेंगे और बैनर लगाए गए हैं। गणतंत्र दिवस समारोह और किसानों की प्रस्तावित ट्रैक्टर परेड के मद्देनजर राजपथ और राष्ट्रीय राजधानी की कई सीमाओं पर हजारों सशस्त्र सुरक्षा कर्मियों को तैनात किया गया है।

तीन विवादित कृषि कानूनों का विरोध कर रहे किसान संघों ने कहा था कि उनकी परेड मध्य दिल्ली में प्रवेश नहीं करेगी और यह गणतंत्र दिवस पर होने वाली आधिकारिक परेड के समापन के बाद ही शुरू होगी। संघों ने दावा किया था कि उनकी परेड में करीब दो लाख ट्रैक्टरों के हिस्सा लेने की उम्मीद है और यह सिंघू बॉर्डर, टिकरी बॉर्डर तथा गाज़ीपुर (यूपी गेट) से रवाना होगी।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1