Lok Sabha proceedings from 10 am tomorrow

आज लोकसभा में कई महत्वपूर्ण बिल हो सकते हैं पास,बीजेपी ने जारी किया व्हिप

लोकसभा की कार्यवाही बजट सत्र के पहले भाग के आखिरी दिन शनिवार को सुबह 10 बजे से ही शुरू हो जाएगी। Covid-19 के संकट के चलते इस सत्र में अब तक निचले सदन का कामकाज शाम चार बजे से शुरू हो रहा था जो रात 9 बजे तक चलता था। दूसरी ओर, 13 फरवरी को राज्यसभा की कार्यवाही रद कर दी गई है। कल सदन में कई महत्वपूर्ण बिल पर चर्चा होगी। वहीं BJP द्वारा अपने सांसदों को तीन-लाइन व्हिप जारी किया गया है। लोकसभा में 13 फरवरी यानी शनिवार को कुछ महत्वपूर्ण बिजनेस बिल पर चर्चा होगी और सदन में पास किया जा सकता है। पार्टी ने लोकसभा में सभी BJP सदस्यों से अनुरोध है कि वे कल सुबह 10 बजे से दिन भर सदन में सकारात्मक रूप से उपस्थित रहें और सरकार के पक्ष का समर्थन करें।


बजट सत्र के पहले चरण का अंतिम दिन

लोकसभा के अध्यक्ष ओम बिरला ने शुक्रवार को प्रश्नकाल खत्म होने के बाद बताया कि निचले सदन के लिए यह फैसला सभी सदस्यों की अपील के बाद लिया गया है। इस बजट सत्र की शुरुआत से ही लोकसभा की कार्यवाही शाम चार बजे से रात 9 बजे तक चलती रही है। केवल 29 जनवरी को राष्ट्रपति के अभिभाषण वाले दोनों सदनों के संयुक्त सत्र के दिन और बजट के दिन एक फरवरी को लोकसभा की कार्यवाही सुबह से शुरू हो गई थी। कुछ अरसे पहले दोनों सदनों की कार्यवाही को भी 2 दिन कम करके 15 फरवरी के बजाय सत्र के प्रथम खंड का समापन 13 फरवरी के कामकाज के बाद करने का फैसला लिया गया था।


लेकिन राज्यसभा के सचिवालय के अनुसार अब 13 फरवरी को होने वाली राज्यसभा की कार्यवाही रद कर दी गई है और लोकसभा की कार्यवाही सुबह 10 बजे से ही शुरू कर दी जाएगी। हालांकि आदेश के मुताबिक इस दिन कोई प्रश्नकाल नहीं होगा। पहले राज्यसभा की कार्यवाही सुबह 9 बजे से लेकर दोपहर 2 बजे तक होने वाली थी जो अब रद हो चुकी है। बजट सत्र का दूसरा भाग दोनों सदनों में 8 मार्च से शुरू होगा जो आठ अप्रैल तक जारी रहेगा।


कोरोना वायरस के कारण बदला था सिस्टम

गौरतलब है कि बजट सत्र में राज्यसभा की बैठक शुरू होने का समय सुबह 9 बजे और की बैठक शुरू होने का समय शाम चार बजे रहा। COVID के कारण प्रत्येक सदन की बैठक में सदस्यों के सामाजिक दूरी बनाते हुए दोनों सदनों में बैठने की व्यवस्था के मद्देनजर समय में यह बदलाव किया गया। सामान्य तौर पर दोनों सदनों की बैठक सुबह 11 बजे शुरू होती है।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1