आपका दिन शुभ हो, आज का राशिफल 30 अप्रैल 2020

वैशाख शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि और गुरूवार का दिन है। सप्तमी तिथि दोपहर 2 बजकर 47 मिनट तक रहेगी। उसके बाद अष्टमी तिथि लग जायेगी। इसके साथ ही गंगा सप्तमी है। शास्त्रों के अनुसार आज ही के दिन गंगा जी की उत्पत्ति हुई थी, इसलिए इसे गंगा जयंती के नाम से भी जाना जाता है। आज के दिन मध्याह्न के समय मां गंगा का विशेष रूप से पूजन करने का विधान है। वैशाख शुक्ल पक्ष की सप्तमी को निम्ब सप्तमी का भी खास महत्व है। देर रात 1 बजकर 53 मिनट तक पुष्य योग रहेगा। इसके आलावा देर रात 1 बजकर 53 मिनट तक पुष्य नक्षत्र रहेगा। इसी बीच शाम 6 बजकर 47 मिनट पर चन्द्रमा और पुष्य नक्षत्र की युति होगी।

मेष राशि
आज परिवार वालों का पूरा सपोर्ट मिलेगा। आज आप रोजगार के मामले में किसी व्यक्ति से फ़ोन पर सलाह लेंगे। आज आपकी सेहत तंदरुस्त बनी रहेगी। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। जीवनसाथी आपसे प्रसन्न रहेंगे, साथ ही उनके नज़रों में आपका मान-सम्मान और बढेगा। इस राशि के व्यापारी वर्ग को धन लाभ होगा। लवमेट्स के रिश्तों में नयापन आयेगा। भगवान श्रीहरी के मंत्र- ॐ विष्णवे नम: का 11 बार जप करें, तरक्की के नये रास्ते खुलेंगे।

वृष राशि
आज आपको किसी अपने से पैसों से जुड़ा कोई अच्छा सुझाव मिलेगा। किसी जरूरी कामकाज को निपटाने में आज आप सफल रहेंगे। बिजनेस को आगे बढ़ाने के लिए आज कोई बड़ा फैसला लेंगे। नई जगह निवेश करना चाह रहे है तो थोड़ा रूक जाय़े। नजदीकी रिश्तों के मामलों में आपकी अपेक्षाएं ज्यादा रहेंगी। छोटे बच्चे आज मस्ती के मूड में रहेंगे। गायत्री मंत्र का जप करें, आपका स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।
वास्तु टिप्स: गलत दिशा में बना स्टोर रूम पिता-पुत्र के रिश्ते में डालता है खटास

मिथुन राशि
आज का दिन मिला-जुला रहेगा। वर्क फ्रॉम होम कर रहे लोगों को आज कोई नई जिम्मेदारी मिलेगी, जिसे पूरा करने में आप सफल होंगे। इस राशि के अविवाहित लोगों को विवाह का प्रस्ताव आयेगा। जीवनसाथी के साथ सामंजस्य बनाकर रहे, अनबन होने की संभावना कम रहेगी। बच्चें आज घर पर ही खेल-कूद में व्यस्त रहेंगे। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को और मेहनत करने की जरुरत है। भगवान शिव को प्रणाम करें, पुरे दिन मन प्रसन्न रहेगा।

कर्क राशि
आज पारिवारिक कार्यों को पूरा करने में आज आप सफल रहेंगे। सेहत के मामले में आप खुद को तरोताजा महसूस करेंगे। आज आप कोई बुक पढ़कर अपना समय बिताएंगे। आपके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी। आपको घर के बड़े-बुजुर्ग का आशीर्वाद प्राप्त होगा। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई से भटक सकता है, बेहतर होगा अपना ध्यान पढ़ाई में लगाएं। अपने ईष्ट देव का ध्यान करें, जीवन में लोगों का सहयोग प्राप्त होता रहेगा।

सिंह राशि
आज आपका कोई खास काम समय पर पूरा हो जायेगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज आप एनर्जेटिक रहेंगे। घर पर परिवार के साथ समय बितेगा। वर्क फ्रॉम होम कर रहे लोगों को आज सीनियर्स से फ़ोन पर मदद मिलेगी। परिवार वालों के साथ रिश्तें बेहतर बने रहेंगे। जीवनसाथी आपके व्यवहार से प्रभावित होंगे। छात्रों के लिए दिन बेहतरीन रहने वाला है। घर के बड़ों का पैर छूकर आशीर्वाद लें, कार्यों में सफलता मिलेगी।

कन्या राशि
आज आपकी भौतिक सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी। आपकी सेहत भी पहले से बेहतर बनी रहेगी। आज किसी भी काम को जल्दबाजी में करने से आपको बचना चाहिए। आप अपने जीवन को और बेहतर बनाने के लिए अग्रसर रहेंगे। इस राशि के बुजुर्ग लोगों को समय पर दवाई लेनी चाहिए। वर्क फ्रॉम होम कर रहे लोगों का काम आज समय से पहले पूरा हो जायेगा। देवी दुर्गा को मिश्री का भोग लगाएं, आपकी सभी परेशानियां दूर होगी।

तुला राशि
आज आपके मन में नए-नए विचार आयेंगे। परिवार वालों के साथ बात करते समय संयम वरते। वर्क फ्रॉम होम कर रहे कर्मचारियों के काम की तारीफ होगी। बच्चें कहीं बाहर घुमने की जिद्द करेंगे। कोरोना की परिस्थितियां ठीक होने पर आप बच्चों को कहीं घूमाने का प्रॉमिस करेंगे। दाम्पत्य जीवन में खुशियाँ आयेंगी। पारिवारिक जिम्मेदारियां निभाने में आप सफल रहेंगे। लवमेट्स के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। हनुमान चालीसा का पाठ करें, आर्थिक स्थिति अच्छी होगी।

वृश्चिक राशि
आज आप अपने परिवार वालों के साथ समय बितायेंगे। आज करियर के मामले में चीज़ें बेहतर होंगी। आपको अपनी सेहत के प्रति थोड़ा सतर्क रहने की जरूरत है। आज जंक फूड खाने से आपको बचना चाहिए। कार्यों में जीवनसाथी का सहयोग मिलाने से मन प्रसन्न रहेगा। बच्चों का मन पढ़ाई में लगेगा। लवमेट्स के रिश्तें में मधुरता बढ़ेगी। अपने मन में पुष्प अर्पित करने का भाव करके ईष्टदेव को प्रणाम करें, लाभ के अवसर प्राप्त होंगे।

धनु राशि
आज कोई काम करते समय आपको अपने मन को शांत रखना चाहिए। इससे आपका काम समय पर पूरा होगा। आज पैसों से जुड़े बड़े फैसले आपको सोच-समझकर लेने चाहिए। वर्क फ्रॉम होम कर रहे लोगों का काम सहकर्मियों की मदद से पूरा कर लेंगे। इस राशि के आर्ट्स स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। आपको किसी विषय को समझने में परेशानी आ सकती है। घर के बड़ों का पैर छूकर आशीर्वाद लें, रुके हुए कार्य पुरे होंगे।

मकर राशि
आज आपका सोचा हुआ काम आज पूरा हो जाएगा। आपका आर्थिक पक्ष काफी मजबूत रहेगा। अपने कार्यक्षेत्र को बढ़ाने के लिए आपको किसी मित्र से आर्थिक मदद मिल सकती है। आज आपका आत्मविश्वास बढ़ा हुआ रहेगा। लवमेट्स के लिए आज का दिन शानदार रहेगा। दाम्पत्य जीवन में सौहार्द बढ़ेगा। पारिवारिक रिश्ते और मजबूत होंगे। किसी प्रतियोगी परीक्षा का परिणाम आपके फेवर में आयेगा। घर के मंदिर में घी का दीपक जलायें, धन-संपत्ति में वृद्धि होगी।

कुंभ राशि
आज किसी दूसरे का उत्साह देखकर आप उत्साहित होंगे। इस राशि के स्टूडेंट्स किसी नये कोर्स में एडमिशन लेना का मन बनायेंगे। किसी दोस्त से अपने कार्यों को ठीक से करने की फ़ोन पर सलाह लेंगे। दाम्पत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। कार्यों में माता-पिता का सहयोग प्राप्त होगा। आज सब लोग आपके व्यवहार से खुश रहेंगे। आज आप घर का कोई जरूरी काम निपटा सकते हैं। घर पर ही परिवार सहित पूजा करें, सबके साथ रिश्ते अच्छे रहेंगे।

मीन राशि
आज आप अपनी लाइफ में कुछ बदलाव करने की कोशिश करेंगे, जो आपके भविष्य के लिए फायदेमंद होगा। आज संतान पक्ष से कोई खुशखबरी मिलने से घर में उत्सव का माहौल बना रहेगा। आज आपका मन रचनात्मक कार्यों में लगेगा। आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। शत्रु पक्ष से आपको दूरी बनाकर रखनी चाहिए। केसर का तिलक लगाएं, कार्यों को पूरा करने में सफल होंगे।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1