आज दिल्ली में हालात सामान्य, हिंसा में 42 की मौत, 250 घायल, 123 FIR दर्ज

नॉर्थ-ईस्ट दिल्ली में बीते दिनों जिस तरह से हिंसा हुई वो काफी भयानक था लेकिन आज नॉर्थ-ईस्ट इलाकों में हालात सामान्य होते नजर आ रहे हैं। लोग अपने घरों से बाहर निकल रहे है। बीते पिछले दो दिनों से हिंसा की एक भी खबर सामने नहीं आई है। सामान्य हालात को देखते हुए जहां प्रशासन ने बीते शुक्रवार को धारा 144 में 10 घंटो की छूट दी थी वहीं आज भी कई इलाकों में धारा 144 में ढील दी गई है। दिल्ली पुलिस के मुताबिक राजधानी में जारी हिंसा में लेकर अब तक 123 FIR दर्ज किए जा चुके हैं, जिसमे 25 FIR फायर आर्मस की दर्ज की गई हैं। इसके अलवा 630 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। फिलहाल स्थिति सामान्य है और जांच जारी है।  आपको बता दें दिल्ली हिंसा में मरने वालों का आंकड़ा बढ़कर 42 हो गया है। हिंसा में 250 से अधिक लोग घायल हुए हैं।

वहीं बीते दिनो हिंसा भड़कने के बाद दिल्ली पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठे सवालो को देखते हुए और पूरी तरह से चौकन्नी है। वहीं आज भी पुलिस की पूरी कोशिश होगी कि आज भी कोई अप्रीय घटना ना घटे। आज भी दिल्ली के नॉर्थ-ईस्ट इलाकों में चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात है। हालांकी कुछ इलाको में आज कर्फ्यू में छूट जरूर दी गई है।     

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1