जापान: आज सुबह 119 नागरिको को लेकर भारत लौटा वायुसेना का विमान

दुनियाभर के करीब 30 से ज्यादा देशों के लिए काल बन चुके कोरोना वायरस ने अबतक चीन में करीब 3 हजार लोगों की जान ले ली हैं कोरोना वायरस का असर चीन से बाहर निकलकर दक्ष‍िण कोरिया, ईरान और इटली तक पहुंच गया है। वहीं इसी बीच खबर है कि कोरोना का संकट झेल रहे जापान के टोक्यो के तट पर खड़े क्रूज डायमंड प्रिंसेस पर फंसे सभी 119 भारतीयों और अन्य देशों के पांच नागरिकों को लेकर भारतीय वायुसेना का विमान आज सुबह दिल्ली लौट आया है। आपको बता दे भारत ने अपने प्रयासो से अबतक 850 से अधिक नागरिकों और 45 अन्य देशों के नागरिको भी को विशेष विमान के जरिए सुरक्षित निकाला है।

आपको बता दें बीते बुधवार को कोरोना वायरस से जूझ रहे चीन के लिए करीब 15 टन मेडिकल उपकरण और अन्य राहत के सामाव लेकर भारतीय वायुसेना का C17 विशेष विमान वुहान के लिए उड़ान भरा था, जिसमे मास्क, ग्लब्स और अन्य चिकित्सा उपकरण शामिल थे। वही विमान आज भारतीय नागरिको समेत अन्य देशो के नागरिको को भी लेकर आज दिल्ली वापस पहुंचा। आपको बता दें केवल चीन में ही अबतक करीब 3 हजार लोगों की जान जा चुकी है, वहीं 80 हजार लोग इसकी चपेट में हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1