टिकटॉक वीडियो बनाते समय नहर में गिरा युवक

TikTok पर एक वीडियो बनाने के जुनून में युवा किसी भी हद तक जाने को तैयार हैं। लेकिन युवाओं का यही जोश उन्हें भारी भी पड़ रहा है और इसकी कीमत उन्हें जान देकर भी चुकानी पड़ रही है। ऐसा ही एक मामला UP के मुजफ्फरनगर में सामने आया है। वीडियो शेयरिंग सोशल नेटवर्किंग एप TikTok का क्रेज युवाओं के सिर चढ़कर बोल रहा है।

TikTok वीडियो बनाते समय यहां 18 साल के एक किशोर की मौत हो गई है। दरअसल मुजफ्फरनगर के पास वीडियो बनाते समय युवक गंगा नहर में गिर गया। जिसके उसका सिर पत्थर से टकरा गया और उसकी डूबने से मौत हो गई। घटना के 2 घंटे के बाद उसका शव नहर से निकाला गया है। घटना का वीडियो Social Media में तेजी वायरल हो रहा है।

घटना जिले के मीरापुर कस्बे की बताई जा रही है। जहां रहने वाला एक युवक अपने दोस्तों के साथ पास की नहर पर वीडियो बनाने गया था। TikTok वीडियो बनाने के दौरान एक लड़का पीछे हटते हुए नहर में छलांग लगा देता है। वहीं दूसरा युवक इस पूरे घटना की लाइव वीडियो बना रहा था।

वहीं नहर में कूदे युवक का सिर एक पत्थर से टकराने की वजह से वह बेहोश होकर डूब जाता है। ये घटना वीडियो में रिकॉर्ड हो जाती है। युवक के डूबते ही वहां हड़कंप मच जाता है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच कर शव को बाहर निकलवाती है। वहीं मृतक के परिजनों ने युवक दोस्तों पर हत्या का आरोप लगाया है।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1