बाक्स आफिस पर Tiger की बागी 3 ने मचाया धूम…

Tiger श्रॉफ की बागी 3 ने Box Office पर धूम मचा दिया है। इस फिल्म ने छठे दिन भी धुआंधार कमाई की। इस साल रिलीज हुई फिल्मों से तुलना करें तो फिल्म कई रिकॉर्ड तोड़ती नजर आ रही है। हालांकि इस शुक्रवार बागी 3 की मुश्किलें बढ़ सकती है।

क्योंकि इरफान खान, करीना कपूर और दीपक डोबरियाल की फिल्म ‘अंग्रेजी मीडियम’ सिनेमाघरों में दस्तक दे रही है। फिल्म ने मल्टीप्लेक्स में बेहतरीन प्रदर्शन किया। ‘बागी 3’ ने शुक्रवार को 17.50 करोड़, शनिवार को 16.03 करोड़, रविवार 20.30 करोड़, सोमवार को 9.06 करोड़ और मंगलवार को 14.05 करोड़ का कलेक्शन कर लिया था। बॉक्स ऑफिस इंडिया वेबसाइट के मुताबिक बुधवार को फिल्म 7.25 से 7.50 करोड़ का बिजनेस करने में कामयाब रही है।

इस तरह फिल्म ने 6 दिन में करीब 84 करोड़ जुटा लिए है। ‘बागी 3’ जिस रफ्तार से कलेक्शन कर रही है अनुमान है जल्द ही ये 100 करोड़ के क्लब में शामिल हो जाएगी। विदेशों में भी ये फिल्म अच्छा बिजनेस कर रही है। अभी तक सामने आए आंकड़ों के मुताबिक वीकेंड तक फिल्म ने 17.15 करोड़ रुपये जुटा लिए थे।

फिल्म की कहानी के मुख्य केंद्र में टाइगर और रितेश देशमुख हैं। टाइगर श्रॉफ यानि रॉनी अपने भाई रितेश यानि विक्रम के लिए कुछ भी कर सकता है। तभी हालात कुछ ऐसे बनते हैं कि रॉनी अपने भाई विक्रम को बचाने के लिए सीरिया जाता है। आगे की कहानी इसी के इर्द गिर्द बुनी गई है।

फिल्म में Tiger श्रॉफ, रितेश देशमुख के अलावा श्रद्धा कपूर, अंकिता लोखंडे, दिशा पाटनी और जमील खौरी की मुख्य भूमिका है। अहमद खान ने इसे निर्देशित किया है जबकि फॉक्स स्टार स्टूडियो और साजिद नाडियाडवाला ने मिलकर प्रोड्यूस किया है। फिल्म का का बजट लगभग 70 करोड़ है। देश में इसे कुल 4,400 स्क्रीन्स और विदेश में 1,100 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया है। इस तरह फिल्म को 5,500 स्क्रीन्स मिले हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1