क्या लॉकडाउन के दौरान साथ में रह रहे हैं टाइगर श्रॉफ और दिशा पटानी?

बॉलीवुड इंडस्ट्री में Tiger Shroff और Disha Patani पॉप्युलर कपल्स में से एक हैं। दोनों को अक्सर साथ में स्पॉट किया जाता है। हालांकि, Tiger और Disha ने कभी भी अपने रिश्ते को लेकर खुलकर बात नहीं की। दोनों एक-दूसरे को अच्छा दोस्त ही बताते हैं। अब Lockdown के बीच ऐसी खबरें आ रही हैं कि दोनों सितारे साथ में रह रहे हैं। इस मामले को लेकर Tiger की बहन कृष्णा श्रॉफ ने खुलासा किया है।

कृष्णा ने मुंबई मिरर को दिए गए इंटरव्यू में कहा, नहीं, ऐसा नहीं है। दिशा हमारे साथ नहीं रहती हैं लेकिन वह हमारे घर के पास रहती हैं। हम लोग साथ में कभी-कभी शॉपिंग करने जाते रहते हैं। कृष्णा ने बताया कि Tiger स्वभाव से ज्यादा मिलनसार नहीं हैं और अकेला रहना पसंद करते हैं। अगर इसके बाद भी Disha -Tiger की दोस्त हैं तो मतलब दिशा काफी कूल हैं। दोनों कई सालों से एक-दूसरे को जानते हैं। मैंने ये चीज नोटिस की है कि अगर मेरा भाई किसी लड़की के साथ समय बिताता है तो मतलब वह लड़की वाकई में कूल है।


बता दें कि Tiger और Disha फिल्म बागी 2 में साथ काम कर चुके हैं। फिल्म में दोनों की जोड़ी को बहुत पसंद किया गया। हालिया रिलीज फिल्म बागी 3 में Disha ने एक आइटम नंबर किया था। वर्क फ्रंट की बात करें तो दिशा, सलमान खान की फिल्म राधे में नजर आएंगी। दूसरी तरफ, Tiger की नई फिल्म पागलपंती 2 की घोषणा हो चुकी है। Lockdown खत्म होने के बाद फिल्म की शूटिंग शुरू होगी।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1