unlock 4 guidelines

1 सितंबर से बदल जाएगे ये नियम,क्या आम आदमी पर पड़ेगा असर

कोरोना के प्रकोप के बीच कई सारे नए नियम लागू किए गए थे, जिनमें अब धीरे-धीरे बदलाव हो रहे हैं। 1 सितंबर से देश में कुछ चीजें बदलने वाली हैं, इन बदलाव का आपकी जिंदगी से बावस्ता है। ये बदलाव आपको आर्थिक रूप से प्रभावित कर सकते हैं, इसलिए इनके बारे में आपको पहले से जानकारी होना जरूरी है। ये बदलाव कुछ समय सीमाओं और कुछ नियमों से जुड़े हैं। इस तब्दीली में फ्लाइट यात्रा, EMI, दिल्ली मेट्रो, LPG सिलेंडर, एयरलाइन्‍स से जुड़ी सुविधाएं शामिल हैं। इसके अलावा भी कई छोटे-मोटे बदलाव किए जाएंगे। आइए जानते हैं ऐसी ही बदलाव के बारे में…

1 सितंबर से दिल्ली मेट्रो के शुरु होने की संभावना

देश में 1 सितंबर से Lockdown में छूट का चौथा चरण अनलॉक 4 शुरू होने जा रहा है। अधिकारियों के अनुसार, इस दौरान एक सितंबर से ही दिल्ली मेट्रो के परिचालन की अनुमति दी जा सकती है। दिल्ली में कोरोना वायरस के बढ़ते खतरे को देखते हुए 22 मार्च से मेट्रो सेवाओं को निलंबित कर दिया गया था।


LPG सिलेंडर के दाम में बदलाव संभव

1 सितंबर को LPG के दाम में बदलाव हो सकता है। हर महीने की पहली तारीख को सिलेंडर की कीमतों में बदलाव होता है। माना जा रहा है कि LPG, CNG और PNG के दामों में भारी गिरावट हो सकती है

विमान यात्रा के लिए खर्च करना होगा ज्यादा

1 सितंबर से विमान सेवाएं महंगी हो सकती है। नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने 1 सितंबर से घरेलू और अंतरराष्ट्रीय यात्रियों से उच्च विमानन सुरक्षा शुल्क वसूलने का फैसला किया है। एएसएफ शुल्क के तौर पर घरेलू यात्रियों से अब 150 के बजाए 160 रुपए वसूला जाएगा, वहीं अंतरराष्ट्रीय यात्रियों से 4.85 डॉलर के बदले 5.2 डॉलर वसूला जाएगा।


मोरेटोरियम होगा खत्म, EMI का बोझ बढ़ेगा
लोन ग्राहकों की EMI पर इस वर्ष मार्च में जो रोक लगी थी, वह 31 अगस्त को समाप्त हो रही है। भारतीय स्टेट बैंक व पंजाब नेशनल बैंक की तरफ से अगले हफ्ते फैसला होने की संभावना है।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1