Noida Weather

दिल्ली- एनसीआर में झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहाना,डीएनडी फ्लाइवे पर लगा जाम

दिल्ली से सटे नोएडा और ग्रेटर नोएडा शहर में मौसम के पूर्वानुमान के अनुसार, शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे तेज हवाओं संग बारिश का सिलसिला शुरू हुआ, जो तकरीबन घंटे तक जारी रहा। इस बारिश के बाद मौसम सुहावना हो गया, लेकिन झमाझम बारिश के दौरान शहर में कई जगह पर जाम की समस्या भी बनी। नोएडा-दिल्ली बॉर्डर पर वाहन घंटों रेंगते रहे। उधर, भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार शुक्रवार पूरे दिन ऐसी ही मौसम बना रहेगा। वहीं शनिवार को भी बादल छाने के साथ बारिश की संभावना है।

शुक्रवार को सुबह से आसमान में बादलों की आवाजाही शुरू हो गई थी। 10 बजे तक मौसम ने करवट ली। आसमान में काले बादल छाने लगे। इसके बाद बारिश का सिलसिला शुरू हुआ, जो करीब 1 घंटे तक जारी रहा। तेज बारिश के बाद मौसम सुहावना हो गया।

बारिश के बाद अधिकतम तापमान 35.6 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 26.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान सामान्य से 4 डिग्री कम दर्ज किया गया। नमी का स्तर 72 फीसद व हवाओं की रफ्तार 7 किलोमीटर प्रतिघंटा रही। आइएमडी के अनुसार 31 अगस्त तक बारिश का सिलसिला जारी रहेगा।

उधर स्काइमेट वेदर के मौसम विज्ञानी का कहना है कि गहरे निम्न दबाव का क्षेत्र इस समय ओडिशा और झारखंड के ऊपर पहुंच गया है। यह सिस्टम पश्चिमी दिशा में आगे बढ़ते हुए उत्तर प्रदेश पर पहुंचेगा। उत्तर-पश्चिमी राजस्थान और इससे सटे पंजाब व हरियाणा के ऊपर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। इन सभी के प्रभाव से Delhi and NCR में बारिश का सिलसिला आगे भी जारी रहेगा।
बारिश से जगह-जगह लगा जाम

झमाझम बारिश के दौरान शहर में कई जगह पर जाम की समस्या भी बनी। नोएडा-दिल्ली बॉर्डर पर वाहन घंटों रेंगते रहे। सबसे भीषण जाम की समस्या डीएनडी फ्लाइ-वे से सेक्टर-18 के बीच रही। कालिंदी कुंज व सेक्टर-14ए स्थित चिल्ला बॉर्डर पर जाम वाहन चालक जाम की समस्या से परेशान रहे। सेक्टर-16 व सेक्टर-37 अंडरपास व शहर के प्रमुख चौराहों पर व्यस्ततम समय में जाम की समस्या बनी रही।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1