priyanka gandhi vadra rahul gandhi

UP: ‘मॉक ड्रिल’ से गई 22 की जान? प्रियंका, राहुल ने सरकार को घेरा

उत्तर प्रदेश के आगरा से आए कथित ‘ऑक्सीजन मॉक ड्रिल’ मामले पर कांग्रेस नेता Priyanka Gandhi Vadra और Rahul Gandhi ने सरकार पर निशाना साधा है। प्रियंका ने मामले का एक वीडियो भी शेयर किया है। कहा जा रहा है कि इस वीडियो में सुनाई दे रही आवाज अस्पताल के मालिक डॉक्टर अरिंजय जैन की है। आरोप लगाए जा रहे हैं कि अस्पताल ने Mock Drill के नाम पर अप्रैल में 5 मिनट के लिए Oxygen सप्लाई बंद कर दी थी और इसमें 22 मरीजों की मौत हो गई थी। हालांकि, अधिकारियों ने इस बात से इनकार किया है।


कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने लिखा, ‘BJP शासन में इंसानियत और ऑक्सीजन दोनों की गंभीर कमी है। इस खतरनाक अपराध के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई होनी चाहिए।’ उन्होंने लिखा, ‘इस दुख की घड़ी में मृतकों के परिवार के साथ मेरी सांत्वनाएं हैं।’ राहुल लंबे समय से सरकार पर Oxygen, वैक्सीन की कमी और बेरोजगारी दर पर हमला बोल रहे हैं।

उन्होंने एक वीडियो भी शेयर किया है। इस वीडियो में कथित रूप से डॉक्टर जैन बात कर रहे हैं। हालांकि, वे इस वीडियो में कहीं नजर नहीं आ रहे हैं। वीडियो में यह कहते हुए सुना जा सकता है कि मुख्यमंत्री भी Oxygen की मुहैया नहीं करा सकते हैं। ऐसे में मरीजों को डिस्चार्ज करना शुरू करना चाहिए।


वीडियो में बात कर रहा शख्स यह कहा रहा है कि हमने एक Mock Drill पर विचार किया। कहा जा रहा है कि इससे पहले उन मरीजों की पहचान करने के लिए बोला गया, जिनकी Oxygen सप्लाई काटी जा सकती है। मामले पर आगरा के अधिकारियों का कहना है कि वीडियो सामने आने के बाद उन्होंने जांच के आदेश दिए हैं। जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह ने उस दिन 22 मरीजों की मौत की बात से इनकार किया है।
बातचीत में उन्होंने कहा, ’26 और 27 अप्रैल को ऑक्सीजन की कथित कमी के चलते Covid संक्रमित समेत 7 मरीजों की मौत हुई थी। अस्पताल में 22 गंभीर मरीज भर्ती थी, लेकिन उनकी मौत की जानकारी नहीं है। उनकी मौत को लेकर चल रहे वीडियो की हम जांच कर रहे हैं।’ मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर ने भी कहा है कि उस दौरान अस्पताल में केवल 7 मरीजों की मौत हुई थी और स्वास्थ्य विभाग ने इस मुद्दे पर जांच शुरू कर दी है।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1