अतीत हमारा था, आज ‘आप’ का है और भविष्य हमारा होगा-अलका लांबा

दिल्ली कांग्रेस की नेता और चांदनी चौक की पूर्व विधायक अलका लांबा ने रविवार को दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल के ‘हम होंगे कामयाब एक दिन’ गाने पर कहा कि “आज ‘AAP’ का, कल हमारा दिन होगा।” कांग्रेस पार्टी से AAP पार्टी और फिर वापस कांग्रेस पार्टी की सदस्यता लेने वाली लांबा ने ट्वीट में कहा, “अतीत हमारा था, आज आपका है और भविष्य हमारा होगा।”

8 फरवरी को हुए दिल्ली विधानसभा की 70 सीटों पर हुए चुनाव में कांग्रेस ने एक भी सीट पर जीत दर्ज नहीं की। कांग्रेस पार्टी का वोट शेयर 5 प्रतिशत से भी कम रहा। वहीं बीते साल हुए लोकसभा चुनाव में पार्टी को करीब 22 प्रतिशत वोट मिला था।

दिल्ली चुनाव में मिली करारी शिकस्त के बाद पार्टी के राज्य अध्यक्ष सुभाष चोपड़ा और पी. सी. चाको के इस्तीफे के बाद पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने दिल्ली इकाई का जिम्मा शक्ति सिंह गोहिल को सौंप दिया।

अलका लांबा AAP पार्टी छोड़कर कांग्रेस में शामिल हो गई थीं। AAP पार्टी से पिछले कुछ सम. से नाराज चल रही अलका कई मौकों पर कांग्रेस और उसके शीर्ष नेताओं की तारीफ करती नजर आईं थी। इसके बाद अलका लांबा ने आप से इस्तीफा देने के बाद कांग्रेस का हाथ थाम लिया। वह पहले भी NSUI और कांग्रेस में रह चुकी हैं। अलका कई सालों तक कांग्रेस में रहने के बाद 26 दिसंबर 2014 को AAP पार्टी में शामिल हो गई थीं। अलका लांबा ने लोकसभा चुनाव के वक्त ही कांग्रेस में वापसी की थी। इस बार कांग्रेस ने अलका लांबा को चांदनी चौक से अपना उम्मीदवार बनाया था पर उन्हें हार का सामना करना पड़ा।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1