मोगा में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां पंजाब पुलिस के एक Head Constable ने सरकारी एके-47 से गोलियां बरसाकर पत्नी-सास, साला और साले की पत्नी की हत्या कर दी। इस वारदात के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैली है तो वहीं घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल है। इस निर्मम हत्याकांड में 10 साल की साले की बेटी भी घायल है। जिसका इलाज चल रहा है।
वारदात मोगा जिले के गांव सेद जलालपुर की ही है। Head Constable कुलविंदर सिंह ने रविवार की सुबह करीब 6:00 अपने ससुराल में वारदात को अंजाम दिया। मृतकों की पहचान आरोपी की पत्नी राजविंदर कौर, सास सुखविंदर कौर, साला जसकरण सिंह और साले की पत्नी इंद्रजीत कौर के रुप में हुई है। 10 वर्षीय बेटी जसप्रीत कौर घायल है। इस बात की पुष्टि मोगा के SSP हरमणवीर सिंह ने की। जसप्रीत कौर को मोगा के सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया है।
कुलविंदर सिंह का अपनी पत्नी राजविंदर कौर के साथ लंबे वक्त से विवाद चल रहा था। रविवार की सुबह Head Constable कुलविंदर सिंह ने वारदात को अंजाम दिया। सुआर फार्म को लेकर था विवाद इस हत्याकांड के पीछ सुअर फार्म को कारण बताया जा रहा है। आरोपी ने कुछ समय पहले अपनी ससुराल में सुअर फार्म खोला था। उक्त फार्म आरोपी कुलविंदर सिंह के ससुराल की जगह पर था। अब ससुराल वाले उससे जमीन वापस मांग रहे थे। इसी बात पर कुलविंदर सिंह का ससुराल में विवाद चल रहा था। आधिकारिक जानकारी के अनुसार कुलविंदर सिंह शनिवार की रात अपनी पत्नी राजविंदर सिंह के साथ ससुराल आया था। इस दौरान ज्यादा शराब पीने के चलते कुलविंदर सिंह का अपने साले व सास के साथ जमीन को लेकर झगड़ा हो गया था।
घटना में साले जसकरण सिंह की 10 साल की बेटी जश्नप्रीत कौर घायल हो गई। वहीं, छोटे साले और मारे गए साले के 2 बच्चों ने पड़ोसियों के घर में छिपकर जान बचाई। जश्नप्रीत का कहना है कि उसके फूफा ने जमीन के विवाद के चलते घर में आकर सोते समय परिवार पर गोलियां चलाई हैं। हत्याकांड को अंजाम देने के बाद आरोपी Head Constable कुलविंदर सिंह ने थाने पहुंच कर आत्मसमर्पण कर दिया।