Attack on Indian Soldiers

मणिपुर:भारत-म्यांमार सीमा पर असम रायफल्स के जवानों पर हमला, 3 जवान शहीद, 4 घायल

भारत-म्यांमार सीमा पर तलाशी अभियान में उग्रवादी गुट पीपुल्स लिबरेशन आर्मी के हमले में असम रायफल्स के तीन जवानों के शहीद होने की खबर है जबकि चार जवानों के घायल हुए हैं। हथियारबंद पीएलए के उग्रवादियों ने अचानक जवानों पर फायरिंग शुरू कर दी। मणिपुर में भारतीय जवानों पर आतंकवादी हमला हुआ है। शहीद जवान चार असम राइफल्स यूनिट के बताए जा रहे हैं।

म्यांमार की सीमा से सटे मणिपुर के चंदेल जिले में स्थानीय आतंकवादियों द्वारा घात लगाकर किए गए हमला में 3 जवान सहित 4 अन्य जवान हो गए है। बताया जा रहा है कि पहले से ही हमले की योजना बना ली गई थी और इसे स्थानीय आतंकी संगठन – पीपुल्स लिबरेशन आर्मी ने अंजाम दिया था। आतंकवादियों ने पहले एक IED विस्फोट किया और फिर सैनिकों पर गोलियां चलाईं।


मणिपुर की राजधानी इंफाल से 100 किलोमीटर दूर हमले वाली जगह पर अतिरिक्त फोर्स भेजी गई है। माना जाता है कि अलगाववादी संगठन चीन से नियमित रूप से वित्तीय सहायता और हथियार प्राप्त कर रहे हैं, जिससे उसे उत्तर-पूर्व में अपने नेटवर्क को बनाए रखने में मदद मिली है।

आजादी के बाद से ही असम Rifles को इस क्षेत्र में विद्रोह के खिलाफ लड़ाई में 750 से अधिक जवानों और अधिकारियों को खोना पड़ा है। 2017 में मणिपुर में असम राइफल्स के 1 जवान पर हमले के लिए 6 पीएलए आतंकवादियों के खिलाफ आरोप पत्र दायर किया था। मामला पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (PLA) और मणिपुर नागा पीपुल्स फ्रंट (MNPF) के कार्यकर्ताओं द्वारा 15 नवंबर 2017 को मणिपुर के चंदेल जिले में चामोल-साजिर टमपक सड़क पर 4-असम Rifles की एक सड़क खोलने वाली पार्टी पर हमला करने से संबंधित है। तब असम राइफल्स के 2 जवान गंभीर रूप से घायल हो गए और उनमें से एक ने दम तोड़ दिया था। कार्रवाई में 2 आतंकवादी मारे गए था।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1