Notice to Telegram: सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म व्हाट्सऐप पर हाल ही में एक नया फीचर यूजरनेम आया था जिसके बाद से ये मुद्दा काफी तेजी से चर्चा में आया है. दरअसल, यूजरनेम पर कई सारे सवाल उठ रहे थे जिसके बाद से सरकार ने इस फीचर पर रोक लगा दिया है. अब व्हाट्सऐप के बाद सरकार ने टेलीग्राम को भी नोटिस जारी कर दिया है.
दरअसल, भारत में ऑनलाइन पाइरेसी पर लगाम लगाने के लिए केंद्र सरकार ने अब मैसेजिंग प्लेटफॉर्म Telegram के खिलाफ सख्त रुख अपनाया है. सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय (Ministry of Information & Broadcasting) ने Telegram को नोटिस जारी कर 15 दिनों के भीतर अपनी एंटी-पाइरेसी व्यवस्था को मजबूत करने और इस पर की गई कार्रवाई की रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया है. सरकार का कहना है कि प्लेटफॉर्म पर बड़ी संख्या में पाइरेटेड फिल्में, OTT कंटेंट और अन्य कॉपीराइट कंटेंट साझा की जा रही है जिससे फिल्म इंडस्ट्री और क्रिएटर इकोनॉमी को भारी नुकसान हो रहा है.

