बिहार का रण: उनके पास न विजन, न अनुभव- जो मन में आता बोल देते हैं- नीतीश

जदयू प्रमुख एवं मुख्यमंत्री Nitish kumar ने शनिवार को यहां औरंगाबाद और रोहतास में अपनी चुनावी सभाओं में नाम लिए बिना लालू परिवार और नेता प्रतिपक्ष Tejashwi Yadav पर तंज कसे। कहा कि उनके पास न कोई विजन है और न ही अनुभव। जो मन में आया बोल देते हैं। राजद सरकार के कार्यकाल पर निशाना साधते हुए कहा कि मुखिया ने ऐसा काम किया तभी तो आज अंदर हैं।

Nitish kumar ने कहा कि केंद्र सरकार बिहार के विकास के लिए काफी प्रयासरत है। मौका दीजिएगा भाई तो हम तो सेवा करेंगे। हम काम ही करते हैं। लोगों की सेवा करना मेरा मूल काम है। हमने हाशिए पर रहे लोगों को मुख्य धारा में लाने का काम किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि पुरुष और महिलाएं मिलकर काम करेंगे तभी बिहार का विकास होगा। महिलाओं और बच्चियों की पढ़ाई के लिए हमारी सरकार ने बेहतर काम किया। बच्चियों के लिए पढ़ाई में साइकिल वितरण योजना काफी लाभकारी साबित हुई।

Nitish kumar ने कहा कि पहले अपराध की घटनाएं चरम पर थी़ं, आज स्थिति आपके सामने है। एक व्यक्ति की आय में बिहार में 10.50 फीसदी बढोतरी हुई। शिक्षा, स्वास्थ्य में पूरे बिहार में बेहतर कार्य हुआ। स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना छात्रों के लिए लाभकारी साबित हुई। महिलाओं को सरकारी सेवाओं में 35 फीसदी आरक्षण दिया। उन्होंने कहा कि हर घर बिजली, हर घर शौचालय, हर घर पक्की सड़क और हर घर नल का जल पहुंचाने का लक्ष्य दो माह के अंदर पूरा हो जाएगा। अब प्रखंड को अनुमंडल और अनुमंडल को जिले बनाने का काम करेंगे। आगे लड़की को इंटर परीक्षा पास होने 25 हजार देंगे और स्नातक करने पर 50 हजार देंगे। अगली बार मौका दीजिएगा सभी खेतों तक सिंचाई की व्यवस्था करेंगे। हर शहर और बाजार में बाइपास बनाएंगे। जहां सुविधा नहीं होगी फ्लाई ओवर के माध्यम से जोड़ेंगे।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1