Protest

हिरासत में तेज प्रताप यादव,बिहार के कई शहरों में बढ़ा बवाल, पुलिस की गाड़ी में लगाई आग

बिहार के कई राज्यों में नीट पेपर लीक के खिलाफ छात्रों का प्रदर्शन जारी है। इस बीच पटना में भी प्रदर्शन किया जा रहा है। इस दौरान पुलिस ने जेजेडी नेता तेज प्रताप यादव को हिरासत में ले लिया। इस दौरान तेज प्रताप यादव ने कहा कि युवा नौजवानों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा हूं। अपने हक और अपने युवाओं के हक के लिए मर मिटने के लिए तैयार हूं। बता दें कि पटना में इस समय छात्रों का प्रदर्शन उग्र हो गया है। इस दौरान कई जगहों पर छात्रों और पुलिस के बीच झड़प की घटनाएं भी देखने को मिली

पटना में पुलिस के साथ झड़प
दरअसल, बिहार में पेपर लीक के खिलाफ बिहार बंद का आह्वान किया गया था। इसे लेकर बिहार में आज कई जगहों पर प्रदर्शन हो रहे हैं। पटना से लेकर सासाराम और पूर्णिया तक जबरदस्त बवाल मचा है। धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग तेज होती जा रही है। शहर शहर छात्रों के दस्ते सड़क पर हंगामा कर रहे हैं। पटना में भी भारी विरोध प्रदर्शन चल रहा है। प्रदर्शनकारियों को खदेड़ने के लिए पुलिस की अतिरिक्त टीमें बुलाई गई हैं। गांधी मैदान इलाका जंग के मैदान में तब्दील हो गया है। उधर बिहार के छपरा में भी छात्रों और पुलिस के बीच झड़प हो गई है। प्रदर्शन कर रहे छात्रों को कंट्रोल करने के दौरान भारी बवाल मचा है। पटना में विरोध प्रदर्शन के दौरान पुलिस की गाड़ियों में तोड़-फोड़ की गई और उन्हें पलट दिया गया। NEET पेपर लीक मामले और राज्य में छात्रों के विरोध प्रदर्शन के दौरान पुलिस की कार्रवाई को लेकर आज राज्यव्यापी बंद के आह्वान के बाद पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प हो गई। वे केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की भी मांग कर रहे हैं।

औरंगाबाद में भी पथराव
औरंगाबाद में पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच तीखी झड़प हुई है। छात्रों ने पुलिस पर पथराव कर दिया है। प्रदर्शनकारियों को खदेड़ने में पुलिस के पसीने छूट गए हैं। प्रदर्शन कर रहे लोगों की मांग है कि शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा हो। पटना, सिवान, जहानाबाद, शेखपुरा, रोहतास और दूसरी जगहों पर भारी पुलिस बल तैनात करके सुरक्षा बढ़ा दी गई है। जनशक्ति जनता दल के अध्यक्ष तेज प्रताप यादव ने भी छात्रों को समर्थन दिया है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1