मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने CBSE की 10वीं और 12वीं बोर्ड की पेंडिंग परीक्षाएं देने वाले Students के लिए एक बड़ी घोषणा की है। MHRD मंत्री ने कहा है कि जो Students लॉकडाउन के दौरान दूसरे राज्य या जिलों में चले गए हैं वे वहीं रहकर अपनी बोर्ड की परीक्षाएं दे सकते हैं। मंत्री ने अपने ट्विटर हैंडल के जरिए इस बात की जानकारी दी है।
मानव संसाधन विकास मंत्री ने अपने ट्वीट में लिखा, “#Covid_19 संकट के कारण हजारों बच्चे अपने गृह प्रदेश में चले गए थे, ऐसी स्थिति में CBSE की बोर्ड परीक्षाओं में शामिल हो रहे विद्यार्थियों की समस्या को ध्यान में रखते हुए #CBSE ने यह फैसला लिया है कि ऐसे विद्यार्थी अपनी बोर्ड परीक्षा अपने गृह जिले में ही दे सकते हैं।”
कोरोनावायरस महामारी के चलते स्कूल और कॉलेज मार्च के महीने से बंद हैं। कई Students दूसरे राज्यों का जिलों में फंसे हुए हैं। ऐसे स्टूडेंट्स को ध्यान में रखकर MHRD मंत्री ने Students के हित में एक बड़ा फैसला लिया है। CBSE Board की परीक्षाएं 1 जुलाई से 15 जुलाई के बीच आयोजित की जाएंगी। परीक्षाओं का शेड्यूल भी जारी कर दिया गया है।
स्टूडेंट्स को करना होगा नियमों का पालन
- सभी Students को एक पारदर्शी बोतल में अपने लिए हैंड सैनिटाइजर लाना होगा।
- सभी Students अपनी नाक और मुंह को कपड़े या मास्क से कवर करेंगे।
- सभी Students को शारीरिक दूरी के नियमों का पालन करना होगा।
- कोविड-19 के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए अभिभावकों को अपने बच्चों को जरूरी सावधानियों के बारे में बताना होगा।
- अभिभावाकों को यह सुनिश्चित करना होगा कि उनका बच्चा बीमार न हो।
- परीक्षा देते समय सभी Students को जारी किए गए नियमों का कड़ाई से पालन करना होगा।
- Students को एडमिट कार्ड में दिए गए सभी नियमों का पालन करना होगा।
- परीक्षा की समयावधि डेटशीट और एडमिट कार्ड में दी गई है।
- उत्तर पुस्तिका सुबह 10 बजे से सवा 10 के बीच में बांटी जाएगी।
- प्रश्न पत्र सुबह सवा 10 बजे दिया जाएगा।
- सुबह सवा 10 से साढ़े 10 तक Students अपना प्रश्न पत्र पढ़ेंगे।
- सुबह साढ़े 10 बजे से Students अपने उत्तर लिखने शुरू करेंगे।