शेयर बाजार में शानदार तेजी! सेंसेक्स 382 और निफ्टी 101 अंक उछले, IT स्टॉक्स ने मचाया धमाल

Stock Market Highlights : चार दिनों से लगातार दबाव में रहने के बाद मंगलवार को घरेलू शेयर बाजार ने जोरदार वापसी की। दिन की शुरुआत कमजोर रही, लेकिन कारोबार के दौरान खरीदारी बढ़ने से बाजार हरे निशान में बंद हुआ। बीएसई सेंसेक्स 382.50 अंक चढ़कर 74,649.84 पर पहुंच गया, जबकि एनएसई निफ्टी 100.95 अंकों की बढ़त के साथ 23,483.55 के स्तर पर बंद हुआ। खास तौर पर आईटी सेक्टर के शेयरों में मजबूत खरीदारी देखने को मिली, जिसने बाजार की तेजी को सहारा दिया।

टीसीएस के शेयरों में 6% से ज्यादा उछाल
मंगलवार के कारोबार में बाजार की अधिकांश दिग्गज कंपनियों के शेयरों में खरीदारी देखने को मिली। सेंसेक्स की 30 में से 20 कंपनियां बढ़त के साथ बंद हुईं, जबकि 10 शेयरों में गिरावट दर्ज की गई। वहीं, निफ्टी 50 के 34 शेयर हरे निशान में और 16 शेयर लाल निशान में बंद हुए। सेंसेक्स पैक में टीसीएस सबसे बड़ा गेनर रहा, जिसके शेयर 6.53% उछले, जबकि एनटीपीसी के शेयर 2.89% की गिरावट के साथ सबसे कमजोर प्रदर्शन करने वाले शेयर रहे।

इन्फोसिस, एचसीएल टेक के शेयरों में भी बंपर तेजी
मंगलवार के कारोबार में आईटी सेक्टर के शेयरों ने बाजार की तेजी में अहम भूमिका निभाई। टीसीएस के अलावा इन्फोसिस और एचसीएल टेक में भी शानदार बढ़त दर्ज की गई। वहीं अडाणी पोर्ट्स, टेक महिंद्रा, टाइटन, आईटीसी, एशियन पेंट्स, ट्रेंट और महिंद्रा एंड महिंद्रा समेत कई दिग्गज कंपनियों के शेयर बढ़त के साथ बंद हुए। इसके अलावा एचडीएफसी बैंक, मारुति सुजुकी, एसबीआई, भारती एयरटेल और टाटा स्टील में भी हल्की तेजी देखने को मिली, जिससे बाजार का सकारात्मक माहौल बना रहा।

लाल निशान में बंद हुए एक्सिस बैंक, पावर ग्रिड समेत इन कंपनियों के शेयर
हालांकि, बाजार की इस तेजी के बीच कुछ दिग्गज शेयरों में बिकवाली भी देखने को मिली। एक्सिस बैंक, पावर ग्रिड और आईसीआईसीआई बैंक के शेयरों में प्रमुख गिरावट दर्ज की गई। इसके अलावा बजाज फाइनेंस, बजाज फिनसर्व, अल्ट्राटेक सीमेंट, सन फार्मा, रिलायंस इंडस्ट्रीज और एलएंडटी के शेयर भी लाल निशान में बंद हुए, जिससे बाजार की बढ़त कुछ हद तक सीमित रही।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1