सरकार की राज्यों के लिए अडवाइजरी,सभाओं और सम्मेलनों में ना लें हिस्सा

केंद्र सरकार ने शुक्रवार को सभी राज्यों को Coronavirus के चलते बड़ी सभाओं और सम्मेलनों को टालने या स्थगित करने की सलाह दी। विभिन्न नियामक संस्थाएं और संस्थान खतरनाक Coronavirus को फैलने से रोकने के लिए काम कर रहे हैं। इस वायरस से देश में अब तक 31 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है।

सरकार की ओर से अडवाइजरी तब जारी की गई है जब Covid-19 मामलों की कुल संख्या वैश्विक स्तर पर 1 लाख को पार कर गई। दुनिया भर में Coronavirus के कारण शुक्रवार तक 3,411 लोगों की मौत हो गई। भारत में अभी तक इस वायरस के कारण किसी के मारे जाने की खबर नहीं है।

5 मार्च तक, पूरे भारत में 29,607 लोगों का Coronavirus की जांच के लिए एकीकृत रोग निगरानी कार्यक्रम के तहत टेस्ट हुआ। भारत में इस वायरस से संक्रमित ताजा मामला दिल्ली के उत्तम नगर का एक 25 वर्षीय युवक है। वह दिल्ली से तीसरा Covid-19 रोगी है। इससे पहले गुरुग्राम की एक कंपनी का कर्मचारी, जो 25 फरवरी को थाइलैंड और मलेशिया की यात्रा से लौटा था, संक्रमित मिला था। उसे सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया है जबकि अन्य 11 लोगों को, जिसमें उसकी पत्नी, भाई, भाभी और दो बच्चे शामिल हैं, घर पर अलग रखा गया है।


दिल्ली सरकार के एक स्वास्थ्य अधिकारी ने गुरुवार को टीवी चैनल को बताया कि उनके नमूने टेस्ट के लिए लिए गए थे। इसके अलावा हरियाणा का स्वास्थ्य विभाग शनिवार को एसएआर समूह के उद्योग विहार कार्यालय में उनके साथ काम करने वाले सभी 540 लोगों की जांच करेगा।

कंपनी के प्रवक्ता ने कहा कि उद्योग विहार का ऑफिस 10 दिनों के लिए बंद कर दिया गया है। सरकार ने 76 साल के एक अमेरिकी नागरिक को ढूंढना शुरू कर दिया है (उन लोगों को खोजने के लिए जो उसके साथ संपर्क में थे), जो हाल ही में मुंबई में थे और शुक्रवार को भूटान में कोविड-19 के लिए पॉजिटिव पाए गए।

PM नरेंद्र मोदी ने Coronavirus को लेकर बड़ा फैसला लेते हुए इस साल किसी भी होली मिलन समारोह में हिस्सा नहीं लेने की घोषणा की थी। उनके अलावा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने भी किसी होली मिलन समारोह में हिस्सा नहीं बनने का फैसला किया है।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1