Sooraj Thapar COVID19

सूरज थापर की तबियत बिगड़ी, मुंबई के लीलावती अस्पताल में किया गया शिफ्ट

सूरज थापर को COVID19 के चलते मुंबई के गोरेगांव इलाके में स्थित एक अस्पताल में भर्ती कराया गया थाl हालांकि उनकी स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ हैl अब सूरज को लीलावती अस्पताल में शिफ्ट कर दिया गया हैl सूरज की पत्नी दीप्ति थापर से इस बारे में बात नहीं हो पाई हैl हालांकि एक दोस्त ने इस बारे में पुष्टि की हैl

‘सूरज को COVID19 का टेस्ट पॉजिटिव आने के बाद गोरेगांव के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया थाl उनकी परिस्थिति में सुधार नहीं हो रहा थाl डॉक्टरों ने सलाह दी कि उन्हें बड़े अस्पताल में शिफ्ट किया जाएl इसके चलते उन्हें मुंबई के लीलावती अस्पताल में शिफ्ट किया गया हैl हम प्रार्थना कर रहे हैं कि जल्दी उनके स्वास्थ्य में सुधार हो जाएl’


सूरज ‘शौर्य और अनोखी की कहानी’ में तेज सबरवाल की भूमिका निभा रहे हैंl इसके अलावा वह और भी कई शो में काम कर चुके हैंl इस शो को महाराष्ट्र में Lockdown लगने के बाद गोवा शिफ्ट किया गया थाl हालांकि अब गोवा में भी Lockdown लगा दिया हैl इसके चलते सभी को वापस लौटना पड़ा थाl इस शो में करमवीर शर्मा और देबात्मा साहा की अहम भूमिका हैl


Sooraj गोवा से वापस आने के बाद Corona से संक्रमित हुएl उन्हें तेज बुखार आया और अस्पताल में भर्ती कराया गयाl गोवा एयरपोर्ट पर उनका टेस्ट नेगेटिव आया थाl घर आने के बाद वह महामारी की चपेट में आएl उनके परिवार ने उन्हें गोरेगांव के एक अस्पताल में भर्ती कराया थाl सूरज कई टीवी शो और फिल्मों में काम कर चुके हैंl वह रजिया सुल्तान, उड़ान, अकबर का बल बीरबल जैसे शो में नजर आ चुके हैंl वह पिछले कई वर्षों से मनोरंजन जगत में काम कर रहे हैं। Sooraj के फैंस उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैl

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1