बिहार की जानी-मानी लोक गायिका पद्म भूषण से सम्मानित शारदा सिन्हा को Corona का संक्रमण हो गया है। उन्होंने इसकी जानकारी खुद वीडियो जारी कर दिया है। वीडियो में उन्होंने कहा है कि बचाव की हर संभव कोशिश के बावजूद वे इस महामारी की चपेट में आ हीं गईं। फिलहाल उन्हें अपने चाहने वालों की दुआओं की बहुत जरूरत है।
Sharda Sinha बिहार कोकिला के नाम से भी जानी जाती हैं। वे समस्तीपुर में प्रोफेसर हैं। उनके पति ब्रजकिशोर सिन्हा शिक्षा विभाग के सेवानिवृत्त अधिकारी हैं। अयोध्या में राम जन्मभूमि पर मंदिर निर्माण के भूमि पूजन वाले दिन 5 अगस्त को वे कई चैनलों पर लाइव आई थीं। हालांकि, Corona काल में अधिकांश समय पटना के अपने घर पर ही रहीं।