West Bengal Violence

शुभेंदु अधिकारी के PA चंद्रनाथ की हत्या, जांच के लिए बनाई गई SIT, IG लेवल के अधिकारी करेंगे लीड

पश्चिम बंगाल में नई सरकार के शपथ ग्रहण से पहले राजनीतिक हिंसा तेज़ हो गई है। बुधवार को देर रात नॉर्थ 24 परगना में शुभेंदु अधिकारी के PA चंद्रनाथ रथ की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। इस घटना से बंगाल की सियासत गरमा गई है। पुलिस हमलावरों की तलाश में जुटी हुई है लेकिन अब तक किसी बड़ी कामयाबी की खबर सामने नहीं आई है। वहीं, अब जानकारी सामने आई है कि शुभेंदु अधिकारी के PA चंद्रनाथ रथ की हत्या की जांच के लिए SIT बनाई गई है।

साजिश का पता लगाएगी SIT की टीम
सामने आई जानकारी के अनुसार, शुभेंदु अधिकारी के PA चंद्रनाथ रथ की हत्या के मामले में जांच के लिए SIT बनाई गई है। IG लेवल के अधिकारी SIT को हेड करेंगें। जानकारी के अनुसार, SIT में अलग-अलग जिलों, यूनिट के पुलिस अधिकारी और टीम शामिल रहेगी। ये टीम पूरे हत्याकांड की जांच करेगी और साजिश का पता लगाएगी। पुलिस का कहना है इस मामले में कई संदिग्ध हिरासत में है। हालांकि, फिलहाल मुख्य शुटर्स नही पकड़े गए है। पुलिस सूत्र के अनुसार, 3 लोकल हिस्ट्री शीटर से पूछताछ की जा रही है। इन 3 लोगों ने क्या इस हत्याकांड में मदद की थी? इसी बारे में पूछताछ की जा रही है।

कैसे की गई हत्या?
जानकारी के अनुसार, शुभेंदु अधिकारी के पीए चंद्रनाथ रथ की कल रात साढ़े दस बजे के करीब नॉर्थ 24 परगना के मध्यग्राम में हत्या की गई। उस वक्त वे कोलकाता से अपने घर लौट रहे थे। जैसे ही उनकी कार दोहरिया इलाके में पहुंची उनके पीछे चल रही एक कार ने उनकी स्कोर्पियो को ओवरटेक किया। उसके बाद बाइक पर सवार हमलावरों ने स्कोर्पियों की बाईं तरफ चंद्रनाथ रथ पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। चंद्रनाथ रथ के सीने, पेट और चेहरे पर गोलिया लगीं। उन्हें तुरंत अस्पातल ले जाया गया लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। चंद्रनाथ रथ के ड्राइवर को भी गोली लगी है, उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। ड्राइवर को कोलकाता के अस्पताल में शिफ्ट किया गया है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1