दलाल स्ट्रीट पर भारी बिकवाली! सेंसेक्स-निफ्टी में बड़ी गिरावट, जानिए 5 बड़े कारण

Share Market Crash: मंगलवार को भारतीय शेयर बाजार में तेज गिरावट दर्ज की गई। दिनभर के कारोबार के बाद सेंसेक्स 1,456 अंक लुढ़ककर 74,559 पर बंद हुआ, वहीं निफ्टी 436 अंक टूटकर 23,379 के स्तर पर आ गया। बाजार में चौतरफा बिकवाली देखने को मिली, जिससे निवेशकों को भारी नुकसान उठाना पड़ा और दलाल स्ट्रीट पर चिंता का माहौल बन गया। आइए जानते हैं इस बड़ी गिरावट के पीछे की प्रमुख वजह हैं।

  1. कच्चे तेल की कीमतों में तेज उछाल
    शेयर बाजार में आई गिरावट के पीछे कच्चे तेल की कीमतों में तेज उछाल को मुख्य कारण माना जा रहा है। ब्रेंट क्रूड 107 डॉलर प्रति बैरल के ऊपर पहुंच गया, जिससे भारत जैसे आयात पर निर्भर देशों की चिंता बढ़ गई है। तेल महंगा होने से महंगाई बढ़ने के साथ कंपनियों की लागत पर भी दबाव बढ़ने की आशंका है।

2.आईटी शेयरों में भारी बिकवाली
मंगलवार के कारोबार में आईटी सेक्टर पर सबसे ज्यादा दबाव देखने को मिला। निफ्टी आईटी इंडेक्स करीब 3.7 फीसदी तक लुढ़क गया। विशेषज्ञों के मुताबिक, AI सेक्टर में बढ़ती प्रतिस्पर्धा और नई टेक कंपनियों के आने से निवेशकों की चिंता बढ़ी है। बड़े आईटी शेयरों में हुई भारी बिकवाली का असर पूरे बाजार पर साफ नजर आया।

3.PM की अपील का असर
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सोने की खरीद घटाने और ईंधन संकट के बीच जरूरत पड़ने पर वर्क फ्रॉम होम अपनाने की अपील का असर बाजार पर भी देखने को मिला। रियल एस्टेट और ज्वेलरी सेक्टर के शेयरों में लगातार दूसरे दिन कमजोरी दर्ज की गई।

4.रूपये में रिकॉर्ड गिरावट
डॉलर के मुकाबले रुपये में बड़ी गिरावट दर्ज की गई और यह 35 पैसे टूटकर 95.63 के रिकॉर्ड निचले स्तर पर पहुंच गया। रुपये की कमजोरी से विदेशी निवेशकों की चिंता बढ़ी, जिसके चलते बाजार में बिकवाली का दबाव और तेज हो गया।

5.महंगाई के आंकड़ों का इंतजार
निवेशकों की नजर अब खुदरा महंगाई के आंकड़ों पर टिकी है। बाजार को आशंका है कि कच्चे तेल की बढ़ती कीमतें महंगाई बढ़ा सकती हैं, जिससे ब्याज दरों और अर्थव्यवस्था पर दबाव बढ़ने का खतरा है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1