Hardeep Singh Puri ने मंगलवार को कहा कि देश में ईंधन और LPG की कोई कमी नहीं है। उन्होंने बताया कि मौजूदा परिस्थितियों को देखते हुए भारत में LPG उत्पादन बढ़ाकर 54 हजार टन प्रतिदिन कर दिया गया है, जो पहले 35-36 हजार टन था। मंत्री के मुताबिक, इस उत्पादन से रोजाना लाखों घरेलू गैस सिलेंडर भरे जा सकते हैं और सप्लाई पूरी तरह सामान्य बनी हुई हैं।
भारत के पास कितने दिनों का कच्चा तेल और गैस के भंडार उपल्ब्ध
Hardeep Singh Puri ने CII के वार्षिक व्यापार सम्मेलन में कहा कि देश में कच्चे तेल, LNG और LPG का पर्याप्त भंडार मौजूद है। उन्होंने बताया कि पश्चिम एशिया में तनाव के बीच सरकार ने एहतियातन LPG उत्पादन बढ़ाकर 54 हजार टन प्रतिदिन कर दिया है, जो पहले 35-36 हजार टन था। केंद्रीय मंत्री ने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री Narendra Modi की मितव्ययिता अपनाने की अपील को गंभीरता से लेने की जरूरत है, ताकि वैश्विक हालात से पड़ने वाले आर्थिक दबाव को कम किया जा सके।
देशवासियों को पश्चिम एशिया संकट के बुरे प्रभाव से बचाने की कोशिश कर रही है सरकार
Narendra Modi ने रविवार को कहा था कि सरकार पश्चिम एशिया संकट का असर आम लोगों पर कम से कम पड़े, इसके लिए लगातार प्रयास कर रही है। उन्होंने लोगों से ईंधन का सोच-समझकर इस्तेमाल करने, फिलहाल सोने की खरीद टालने और गैरजरूरी विदेश यात्राओं से बचने की अपील की, ताकि देश की अर्थव्यवस्था मजबूत बनी रहे।
PM Modi ने देशवासियों से को अपील
Narendra Modi ने हैदराबाद की एक रैली में लोगों से ईंधन की बचत और विदेशी मुद्रा संरक्षण पर जोर देने की अपील की। उन्होंने पेट्रोल-डीजल की खपत कम करने, मेट्रो और कारपूलिंग को बढ़ावा देने, इलेक्ट्रिक वाहनों के इस्तेमाल और जरूरत पड़ने पर ‘वर्क फ्रॉम होम’ अपनाने की सलाह दी। साथ ही प्रधानमंत्री ने लोगों से फिलहाल सोने की खरीद और गैरजरूरी विदेश यात्राएं टालने का भी आग्रह किया।
