Sharad Purnima 2020 Daan

शरद पूर्णिमा के दिन राशि अनुसार किन चीजों का करें दान,जिससे मिलेगी तरक्की, सुख-समृद्धि

हिन्दी पंचांग के अनुसार, आश्विन मास की पूर्णिमा तिथि को शरद पूर्णिमा या कोजागरी पूर्णिमा के नाम से जाना जाता है। इस दिन रात्रि के समय मां लक्ष्मी की पूजा की जाती है। मान्यता है कि इस दिन ही लक्ष्मी माता का अवतरण हुआ था और माता लक्ष्मी Sharad Purnima की रात में धरती पर विचरण करती हैं। Sharad Purnima के दिन राशि के अनुसार दान करने से नौकरी, व्यापार में सफलता प्राप्त हो सकती है और जीवन में सुख-समृद्धि प्राप्त होती है। आइए जानते हैं कि 30 अक्टूबर को Sharad Purnima के दिन राशि के अनुसार किन चीजों का दान करना लाभदायक होता है।

शरद पूर्णिमा को राशि अनुसार दान


मेष: Sharad Purnima के दिन मेष राशि के जातकों को गुड़ दान करने की सलाह दी जाती है। इससे दरिद्रता तथा रुपये-पैसे की तंगी खत्म हो सकती है।

वृष: इस राशि के लोग Sharad Purnima को मिश्री दान करें। माता लक्ष्मी की कृपा से आपके घर सुख-समृद्धि आएगी।
मिथुन: आज के दिन मिथुन रा​शि के जातकों को हरी मूंग की दाल दान करना चाहिए। ऐसा करने से दाम्पत्य जीवन सफल होता है और कोई परेशानी नहीं रहती है।

कर्क: कर्क राशि वाले आज के दिन चावल का दान करें। सफेद वस्तुएं चंद्रमा का सूचक होती हैं। चावल के दान से मानसिक शांति मिलेगी।

सिंह: इस राशि के लोगों का गेहूं दान करना अच्छा होता है। इससे प्रतिष्ठा में इजाफा होता है।
कन्या: Sharad Purnima को कन्या राशि के जातकों को हरा चारा दान करना चाहिए। पशुओं को खिलाएं। आपके जीवन में सफलता आएगी।

तुला: तुला वाले Sharad Purnima को खीर का दान करें। खासकर कन्याओं को खीर खिलाएं। इससे धन, संपदा और ऐश्वर्य प्राप्त होगा।

वृश्चिक: इस राशि वाले बंदरों को गुड़ तथा चना खिलाएं। इससे आपके विरोधियों का शमन होगा।
धनु: धनु राशि के जातक Sharad Purnima को चने का दान करें। जीवन की समस्याओं का समाधान होगा।

मकर: इस राशि के लोगों को कंबल का दान करना चाहिए। नौकरी की दिक्कतें दूर हो जाएंगी।

कुंभ: बिजनेस में सफलता के लिए कुंभ राशि वालों को Sharad Purnima के दिन काली उड़द का दान करना चाहि।

मीन: मीन राशि वालों को Sharad Purnima के दिन बेसन के लड्डू का दान करना चाहिए। हल्दी भी दान कर सकते हैं। इससे आर्थिक तंगी दूर होगी।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1