Shanghai

चीन में कोरोना का कहर, सरकार ने जारी किया कुछ ऐसा ‘फरमान’

कोरोना के नए स्ट्रेन (Coronavirus New Strain) की वजह से चीन परेशान है। चीन के फाइनैंशल हब शंघाई (Shanghai) में बुधवार को भी 19982 नए केस दर्ज किए गए। लगातार तीसरे दिन यहां रेकॉर्ड मामले दर्ज किए गए हैं। अब चीन सरकार ने लोगों से एक अजीबोगरीब अपील की है। सरकार ने कहा है कि कम्युनिस्ट पार्टी के सदस्यों को वह सब कुछ उपलब्ध करवाना होगा जिसकी जरूरत होगी।
बता दें कि शंघाई (Shanghai) में 1284 ऐसे केस पाए गए हैं जो कि स्थानीय स्तर पर संक्रमण की वजह से संक्रमित हुए हैं। वहीं शंघाई के साथ वाले शहर झेजियांग में 12,111 नए केस पाए गए। शंघाई (Shanghai) में इतने ज्यादा केस सामने आने के बाद स्वास्थ्य इन्फ्रांस्ट्रक्चर के लिए भी बड़ी समस्या खड़ी हो गई है।

शंघाई (Shanghai) शहर कोरोना (Corona) का बड़ा प्रकोप झेल रहा है। यहां लोगों को खाने की भी दिक्कत हो रही है। लॉकडाउन की वजह से लोग अपने घरों तक सीमित हो गए हैं। चीनी सरकार ने भी माना है कि हालात सुधारने में उन्हें बड़ी चुनौती का सामना करना पड़ रहा है। कुछ कठोर उपायों की वजह से जनता में भी रोष है। वहां अगर बच्चा कोरोना (Corona) पॉजिटिव होता है तो उसे मां बाप से दूर कर दिया जाता है। इसी तरह प्रशासन ने साथ में न सोने और किस न करने का भी फरमान जारी किया है।
प्रशासन लोगों को क्वारंटाइन सेंटर में ले जाता है जबकि लोगों को कहना है कि उन्हें घर में ही रहने दिया जाए क्योंकि क्वारंटीन सेंटर में भीड़ हो गई है और खतरा बढ़ गया है।

SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1 Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan | शाहरुख की पठान के साथ सलमान के टीजर की टक्कर, पोस्टर रिवील 200करोड़ की ठगी के आरोपी सुकेश ने जैकलीन के बाद नूरा फतेही को बताया गर्लफ्रैंड, दिए महँगे गिफ्ट #noorafatehi #jaqlein #sukesh क्या कीवी का होगा सूपड़ा साफ? Team India for third ODI against New Zealand #indiancricketteam