धारा 144 का उल्लंघन करने पर घण्टाघर धरना स्थल से 7 युवक गिरफ्तार

चौक स्थित घण्टाघर पर चल रहे महिलाओं के धरना स्थल से पुलिस ने शुक्रवार को 7 लोगों को गिरफ्तार किया है। इन सभी पर धारा 144 के उल्लंघन का आरोप है। आरोप है कि गुरुवार को पुलिस के मना करने के बावजूद यहां से लोगों ने कैंडिल मार्च निकालने का प्रयास किया। इस दौरान कुछ युवकों ने पुलिस के साथ नोंकझोंक भी की। धारा 144 लागू होने के बावजूद नारेबाजी और हंगामा करने के चलते गुरुवार देर शाम पुलिस ने 7 लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया था। शुक्रवार को सभी आरोपियों को ठाकुरगंज थाना पुलिस ने घण्टाघर के पास से दबोच लिया। पुलिस ने धारा 145, 147, 148, 283, 353 व 7 सीएल एक्ट में मुकदमा दर्ज कर सभी को जेल भेज दिया गया। गिरफ्तार लोगों के नाम मोहमद ताहिर, जुगुनू, शान खान, रहबर, दाऊद, सावेज और तुफैल हैं।

चौक स्थित घण्टाघर पर पिछले करीब 15 दिनों से सीएए, एनआरसी के विरोध में महिलाएं धरना प्रदर्शन कर रहीं हैं। 30 जनवरी को महात्मा गांधी की पुण्यतिथि के मौके पर यहां से एक कैंडिल मार्च निकालने का प्रयास किया गया। हालांकि धारा 144 का हवाला देकर पुलिस ने मार्च नहीं निकालने दिया। जिसके विरोध में कई लोगों ने पुलिस के साथ धक्का-मुक्की की।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1