Dharma Aastha

September 2022 Vrat Tyohar: कब से शुरू है पितृपक्ष, शारदीय नवरात्रि? जानिए सितंबर माह के व्रत-त्योहार

September 2022 Vrat Tyohar: अंग्रेजी कैलेंडर का 9वां मा​ह सितंबर ऋषि पंचमी से प्रारंभ हो रहा है। पंचांग के अनुसार इस दिन भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि है। अगस्त की तरह ही सितंबर माह भी व्रत और त्योहारों (Vrat Tyohar) की दृष्टि से बहुत ही महत्वपूर्ण है। सितंबर में राधाष्टमी, पितृपक्ष, शारदीय नवरात्रि, विश्वकर्मा पूजा आने वाला है। इनके अलावा परिवर्तिनी एकादशी, इन्दिरा एकादशी, भाद्रपद पूर्णिमा, अश्विन अमावस्या, प्रदोष व्रत, मासिक शिवरात्रि ​जैसे व्रत भी आएंगे। तिरुपति के ज्योतिषाचार्य डॉ. कृष्ण कुमार भार्गव बता रहे हैं कि सितंबर माह में कौन कौन से व्रत और त्योहार आने वाले हैं।

सितंबर 2022 के प्रमुख व्रत और त्योहार
01​ सितंबर, दिन: गुरुवार: ऋषि पंचमी

04 सितंबर, दिन: रविवार: राधाष्टमी

06 सितंबर, दिन: मंगलवार: परिवर्तिनी एकादशी

08 सितंबर, दिन: गुरुवार: गुरु प्रदोष व्रत, ओणम

09 सितंबर, दिन: शुक्रवार: गणेश विसर्जन या अनंत चतुर्दशी

10 सितंबर, दिन: शनिवार: भाद्रपद पूर्णिमा व्रत, पितृपक्ष प्रारंभ

13 सितंबर, दिन: मंगलवार: विघ्नराज संकष्टी चतुर्थी व्रत

17 सितंबर, दिन: शनिवार: विश्वकर्मा पूजा, कन्या संक्रांति

21 सितंबर, दिन: बुधवार: इन्दिरा एकादशी व्रत

23 सितंबर, दिन: शुक्रवार: शुक्र प्रदोष व्रत

24 सितंबर, दिन: शनिवार: अश्विन शिवरात्रि

25 सितंबर, दिन: रविवार: सर्वपितृ अमावस्या, अश्विन अमावस्या

26 सितंबर, दिन: सोमवार: घटस्थापना या कलश स्थापना, शारदीय नवरात्रि प्रारंभ

27 सितंबर, दिन: मंगलवार: नवरात्रि का दूसरा दिन

28 सितंबर, दिन: बुधवार: नवरात्रि का तीसरा दिन

29 सितंबर, दिन: गुरुवार: नवरात्रि का चौथा दिन

30 सितंबर, दिन: शुक्रवार: नवरात्रि का पांचवा दिन

पितृपक्ष 2022: 10 सितंबर से पितृपक्ष का प्रारंभ होगा, जिसमें 15 दिनों तक पितरों के लिए स्नान, दान, श्राद्ध कर्म, तर्पण, पिंडदान, ब्राह्मण भोजन आदि जैसे कार्य होंगे। ऐसा करने से पितरों की आत्मा तृप्त होती है और वे सुखी जीवन के लिए आशीर्वाद देते हैं। जिन लोगों के पितरों का जिस तिथि का देहांत हुआ होता है, वे उस तिथि को उनका तर्पण, श्राद्ध कर्म आदि करते हैं।

शारदीय नवरात्रि 2022: सालभर में 2 नवरात्रि प्रसिद्ध हैं। एक चैत्र नवरा​त्रि और दूसरा शारदीय नवरात्रि। इस साल 16 सितंबर से कलश स्थापना के साथ शारदीय नवरात्रि प्रारंभ हो जाएगी, जिसमें मां दुर्गा के विभिन्न स्वरूपों की पूजा होगी और दशमी के दिन विजयादशमी मनाई जाएगी। इस दिन दशहरा भी मनाया जाता है।

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1