डॉक्टर्स-पुलिस पर पत्थर फेंकने वालों पर, सलमान ने लगाई लताड़

सलमान ने वीडियो में बताया कि कैसे वे 2 दिन के लिए अपने पनवेल वाले फार्महाउस पर गए थे और अब वहीं फंसे हुए हैं। Salman ने बताया कि उनका पूरा परिवार वहीं हैं और सभी के मन में Corona को लेकर डर बना हुआ है।


Salman Khan लगातार Coronavirus को लेकर जागरूकता फैलाने का काम कर रहे हैं। Salman समय-समय पर वीडियो शेयर कर लोगों को संदेश दे रहे हैं। अब Salman ने एक और वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। उन्होंने अपने घर का किस्सा सुनाते हुए सभी फैन्स और बाकी लोगों को फटकार लगाते हुए कुछ बहुत अहम बातें बोली हैं।

Salman Khan ने वीडियो में बताया कि कैसे वे दो दिन के लिए अपने पनवेल वाले फार्महाउस पर गए थे और अब वहीं फंसे हुए हैं। Salman ने बताया कि उनका पूरा परिवार वहीं हैं और सभी के मन में Corona को लेकर डर बना हुआ है। उन्होंने इसके बाद बताया कि कैसे वे 5-6 किलोमीटर दूर अपने जानकार से सब्जियां खरीद रहे हैं। ऐसे में उनके कर्मचारी ने रास्ते में एक पुलिसवाले से बात करते हुए मास्क उतार दिया और फिर उसे डांट पड़ गई।

Salman Khan ने कहा कि इस बात से अगर आपको कुछ समझ नहीं आ रहा है तो बता दूं कि मास्क लगाना और लोगों से दूर रहना जरूरी है। आप क्यों अपने साथ-साथ अपने परिवार की और देश के लोगों की जान खतरे में डाल रहे हैं। अगर आपको भगवान हो याद करना है तो अपने घर से करें। दूसरों से ना मिलें। डॉक्टर्स और पुलिसवालों की इज्जत करें वो सभी आपको बचाने में लगे हुए हैं।


Salman ने कहा कुछ जोकरों की वजह से ये बीमारी इतनी ज्यादा फैल गई है और Lockdown को बढ़ाना पड़ गया है वरना तो सबकुछ कब का ठीक हो चुका होता और हम सभी काम पर पहुंच गए होते। उन्होंने सभी को अपनी और दूसरों की जान से ना खेलने के लिए भी कहा।
भारत में Coronavirus से संक्रमित लोगों का आंकड़ा 12 हजार के पार चला गया है। ऐसे में सरकार ने देशभर में लगे Lockdown की अवधि को बढ़ा कर 3 मई कर दिया है।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1