Sanjay Raut on Sushant Rajput Death Casse

Sushant Case: सीबीआई जांच के बहाने महाराष्ट्र सरकार को निशाना बनाने की साजिश

सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो जांच को लेकर शिवसेना के नेता Sanjay Raut ने कहा कि यह महाराष्ट्र सरकार के खिलाफ साजिश है। उन्होंने कहा कि कुछ लोग पर्दे के पीछे पटकथा लिख रहे हैं। वो सच छुपाना चाहते हैं। इसलिए दबावतंत्र बनाया जा रहा है। CBI के कंधे पर बंदूक रख महाराष्ट्र सरकार को निशाना बनाने की ये साजिश है। ऐसे कितने भी चक्रवयूह आप बनाओ हम भेद कर बाहर आ जाएंगे।

राउत ने यह भी कहा कि मुंबई पुलिस एक सक्षम बल है और सच्चाई सामने लाने की पूरी कोशिश कर रही है। वह जब 40-50 दिन की जांच के बाद किसी नतीजे पर आ रही है, तब परेशान करने और भ्रम की स्थिति पैदा करने की कोशिश हो रही है। इसके पीछे कौन है? बिहार सरकार, बिहार के राजनेताओं और बिहार के DGP का चरित्र देखिए आप। वो सीधे एक पॉलिटिकल पार्टी के कार्यकर्ता लगते हैं।

इससे पहले महाराष्ट्र के गृह राज्यमंत्री अनिल देशमुख ने शनिवार को कहा कि अभिनेता Sushant Singh Rajput के केस में राज्य सरकार सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के अनुसार कार्रवाई करेगी। हालांकि, उन्होंने जोर देकर कहा कि मुंबई पुलिस इस मामले में पेशेवर तरीके से जांच कर रही है। देशमुख का यह बयान CBI द्वारा इस केस को अपने हाथों में लेने के 2 दिन बाद आया। गौरतलब है कि पिछले दिनों केंद्र सरकार ने सुशांत की मौते के मामले में बिहार सरकार की सिफारिश को केंद्र सरकार ने मान लिया और CBI जांच की अनुमति दे दी।

गौरतलब है कि Sushant के पिता केके सिंह ने पटना में दर्ज कराई एक FIR में अपने बेटे की महिला मित्र रिया चक्रवर्ती पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। इसी FIR के आधार पर पटना पुलिस की एक टीम जांच करने के लिए मुंबई पहुंची थी। इसके बाद जहां मुंबई और पटना पुलिस के बीच क्षेत्राधिकार का विवाद खड़ा हो गया, वहीं रिया ने एफआइआर को पटना से मुंबई ट्रांसफर करने के लिए सुप्रीम कोर्ट में अर्जी दायर कर दी। इस बीच, महाराष्ट्र सरकार ने सुशांत की मौत मामले में अब तक की जांच की रिपोर्ट एक बंद लिफाफे में सुप्रीम कोर्ट को सौंप दी है। कोर्ट ने रिया की याचिका पर 5 अगस्त को सुनवाई करते हुए महाराष्ट्र से जवाब मांगा था।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1