सचिन ने भी तोड़ी चुप्पी कहा, भारत की संप्रभुता से समझौता नहीं

पॉप स्टार रिहाना के किसान समर्थकों में आये ट्वीट के बाद भारत में लगातार अलग- अलग क्षेत्र के लोगों की प्रतिक्रिया आना जारी है। क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर ने भी इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

उन्होंने कहा,भारत की संप्रभुता से समझौता नहीं किया जा सकता है। बाहरी ताकतें हमारे मामलों में नहीं बोल सकती वह दर्शक हो सकती हैं प्रतिभागी नहीं। भारतीय भारत को जानते हैं और भारत के लिए फैसला करना चाहिए। एक राष्ट्र के रूप में एकजुट रहें।

यह पहली प्रतिक्रिया नहीं है। इससे पहले भी राजनीति से लेकर बॉलीवुड तक के क्षेत्रों से इस मामले पर प्रतिक्रिया आ चुकी है। बॉलीवुड के कई स्टार ने इस संबंध में ट्वीट किया और भारतीयों से एकजुट रहने की अपील की है।

सभी ने सोशल मीडिया पर ट्वीट किये गये अपने संदेश में एक ही बात कही है कि किसानों को मसला भारत औऱ भारतीयों का है इस मामले में किसी बाहरी की टिप्पणी सही नहीं है। अभिनेता सुनील शेट्टी ने भी ट्वीट कर कहा है कि हमें हमेशा चीजों का व्यापक दृष्टिकोण रखना चाहिए, क्योंकि आधे सच से ज्यादा खतरनाक कुछ भी नहीं है।

कंगना ने ट्वीट किया, ”कोई भी बात इसलिए नहीं कर रहा है क्योंकि ये किसान नहीं, आतंकवादी हैं। जो भारत को बांटना चाहते हैं। ताकि चीन हमारे देश पर कब्जा कर ले और USA जैसी चाइनीज कॉलोनी बना दे। शांति से बैठो बेवकूफ। हम तुम्हारे जैसे मूर्ख नहीं हैं जो अपने देश को बेच दें।”

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1