Coronavirus pandemic

विदेश मंत्री बोले- कोविड महामारी से भारत-श्रीलंका के द्विपक्षीय संबंधों पर नहीं पड़ेगा असर

विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने बुधवार को कहा कि Covid-19 Epidemic का भारत-श्रीलंका के संबंधों पर प्रतिकूल प्रभाव नहीं पड़ा है और भारत कोविड-19 के बाद श्रीलंका के साथ सहयोग को लेकर उत्साहित है। S. Jaishankar श्रीलंका के विदेश मंत्री दिनेश गुणवर्धन के न्योते पर 5 से 7 दिसंबर तक 3 दिनों की यात्रा पर आए हैं। यह 2021 में उनकी पहली विदेश यात्रा है। साथ ही वह नये साल में श्रीलंका आने वाले पहले विदेशी हस्ती हैं। गुणवर्धन के साथ बैठक के बाद मीडिया से बातचीत में S. Jaishankar ने कहा कि Coronavirus महामारी भारत-श्रीलंका के द्विपक्षीय संबंधों को नुकसान नहीं पहुंचा सकी है।


जयशंकर ने कहा, ‘‘वास्तविकता यह है कि पिछले एक साल में उच्च स्तर पर संपर्क बना रहा और वह पहले से मजबूत हुआ है।” उन्होंने कहा, ‘‘अब हम श्रीलंका के साथ Covid-19 के बाद सहयोग को लेकर उत्साहित हैं।” विदेश मंत्री ने भारत से टीका प्राप्त करने के श्रीलंका के हित के बारे में भी चर्चा की। यह आश्वासन देते हुए कि श्रीलंका के लिए भारत ‘‘भरोसेमंद और विश्वसनीय साझेदार है” जयशंकर ने कहा कि देश ‘‘परस्पर हित, परस्पर विश्वास, परस्पर सम्मान और परस्पर संवेदनशीलता” के आधार पर द्वीपीय देश के साथ अपने संबंधों को मजबूत बनाने के पक्ष में है।

उन्होंने रेखांकित किया कि पड़ोसी देश फिलहाल Covid-19 के बाद की चुनौतियों का सामना कर रहे हैं। जयशंकर ने कहा, ‘‘यह सिर्फ जन स्वास्थ्य का मुद्दा नहीं है बल्कि आर्थिक संकट की स्थिति भी है।”

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1