नवरात्रा पूजा के दौरान मांसाहारी भोजन खाने और परोसने को लेकर JNU में हंगामा, आपस में भिड़े छात्र संगठन

देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में एक बड़ी खबर सामने आई है. एक बार फिर से जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) में छात्रों के दो गुटों के बीच हंगामा हुआ है. कहा जा रहा है कि नवरात्रा पूजा के दौरान मांसाहारी भोजन खाने और परोसने के मसले पर ये हंगामा हुआ है. दिल्ली स्थित JNU विश्वविद्यालय के अंदर लेफ्ट विंग और ABVP के स्टूडेंट विंग के बीच झड़प हुई है. इससे विश्वविद्यालय प्रशासन के होश उड़ गए हैं.

सूत्रों के मुताबिक, लेफ्ट विंग के छात्रों ने ABVP के छात्रों पर मांसाहारी भोजन खाने से रोकने का आरोप लगाया है. वहीं, ABVP के स्टूडेंट ने रामनवमी पूजा के दौरान हॉस्टल में पूजा करने से रोकने का आरोप लगाया है. वहीं, मामले की शिकायत JNU प्रशासन और स्थानीय पुलिस को दी गई है. जबकि, JNU प्रशासन मामले की पड़ताल करवाने में जुट गया है.

इस्तेमाल कर अपनी मर्जी चलाना चाहती है
वहीं, लेफ्ट विंग के छात्रों ने आरोप लगाते हुए कहा है कि एबीवीपी के गुंडों ने अपनी नफरत की राजनीति और विभाजनकारी एजेंडे को पूरी तरह से प्रदर्शित करते हुए आज कावेरी छात्रावास में हिंसक माहौल बना दिया. वे मेस कमेटी को रात के खाने के मेनू को बदलने और सभी छात्रों के लिए सामान्य मांसाहारी वस्तुओं को बाहर करने के लिए मजबूर किया. और हमला कर रहे हैं. मेनू में शाकाहारी और मांसाहारी दोनों छात्रों के लिए खाद्य पदार्थ हैं जो अपनी व्यक्तिगत पसंद के आधार पर इसका सेवन कर सकते हैं. लेकिन, एबीवीपी बाहुबल और अपनी गुंडागर्दी का इस्तेमाल कर अपनी मर्जी चलाना चाहती है.

दक्षिणपंथी हिंदुत्व नीतियों को दर्शाता है
लेफ्ट विंग के छात्रों ने कहा कि जेएनयू और उसके छात्रावास सभी के लिए समावेशी स्थान हैं, न कि किसी एक वर्ग विशेष के लिए. विभिन्न भौतिक, सामाजिक और सांस्कृतिक पृष्ठभूमि के छात्रों की अलग-अलग खाद्य प्राथमिकताएं होती हैं जिनका सम्मान किया जाना चाहिए और उन्हें पूरा किया जाना चाहिए. एबीवीपी का यह कृत्य जेएनयू जैसे लोकतांत्रिक और धर्मनिरपेक्ष स्थानों पर आधिपत्य जमाने के लिए उनकी बहिष्कृत राजनीति और दक्षिणपंथी हिंदुत्व नीतियों को दर्शाता है. जेएनयू के छात्र इस तरह की विभाजनकारी चालों के आगे नहीं झुकेंगे और हम इन आवर्ती घटनाओं के खिलाफ लड़ना जारी रखेंगे जो परिसर की समावेशिता को खतरे में डालते हैं.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1