सशस्त्र अपराधियों ने हथियार के बल पर बंधन बैंक कर्मी से लूटे लाखों रुपए

नरपतगंज थाना क्षेत्र में अपराधियों ने हथियार के दम पर सोमवार की शाम बंधन बैंककर्मी से 2.68 लाख लूट कर फरार हो गए। घटनास्थल पर जांच करने पहुंचे अररिया SP हृदयकांत ने बताया कि नरपतगंज में हथियारों से लैस अपराधियों ने प्राइवेट बैंक के दो कर्मचारियों के साथ मारपीट कर 2 लाख 68 हजार रुपये लूट कर फरार हो गए।

बैंक कर्मी साप्ताहिक कलेक्शन करने के बाद नरपतगंज लौट रहे थे। तभी घात लगाए बदमाशों ने नरपतगंज थाना क्षेत्र के बड़हारा पंचायत अंतर्गत बरदाहा गांव के कारगिल मोड़ के पास इस घटना को अंजाम दिया।

बदमाशों ने दोनों बैंक कर्मियों का बैग छीन लिया, तथा मोबाइल, टैब, कागजात आदि भी अपराधियों ने लूट लिया। घटना की जानकारी मिलते ही अररिया एसपी हृदयकांत नरपतगंज थानाध्यक्ष किंग कुंदन दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे तथा मामले की छानबीन में लग गए। 


घटना के संदर्भ में बताया जा रहा है कि नरपतगंज बंधन बैंक के कर्मी मुकेश कुमार साह एवं गुड्डू कुमार यादव फतेहपुर एवं पिठौरा पंचायत में सोमवार को 10 अलग-अलग समूह से साप्ताहिक कलेक्शन कर वापस नरपतगंज लौट रहे थे। दोनों अपने अलग-अलग बाइक से आ रहे थे। जैसे ही दोनों बैंककर्मी कारगिल मोड़ के पास पहुंचे कि इसी बीच काले रंग की बाइक पर तीन बदमाशों ने उक्त दोनों बैंककर्मियों को हथियार का भय दिखा कर जबरन रोक लिया और रोकने के साथ ही दोनों को गोली मारने की धमकी देते हुए दोनों के बैग छीनकर फतेहपुर पंचायत की तरफ भाग निकले।
घटना की जानकारी मिलते ही अररिया एसपी ह्रदयकांत मामले की जानकारी लेते हुए आसपास के मोबाइल टावर लोकेशन एवं संदिग्धों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी अभियान चलाने का निर्देश दे दिया है। इस संदर्भ में एसपी हृदय कांत ने बताया कि जितने भी प्राइवेट बैंक कर्मी हैं,अगर ज्यादा रुपये होते हैं,तो उन्हें पुलिस की मदद लेनी चाहिए। उन्होंने कहा आसपास के टावर लोकेशन से भी मदद ली जा रही है, जल्द ही घटना का उद्भेदन कर लिया जाएगा। वहीं थाना अध्यक्ष किंग कुंदन के द्वारा सघन छानबीन व शुरू हो चुकी है

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1