UP: कुशीनगर के बाद हमीरपुर में बस पलटी, 6 घायल

देश में Coronavirus को रोकने के लिए चौथा चरण सोमवार से लागू हो गया है। लेकिन उत्तर प्रदेश में सड़क हादसे जारी हैं। हमीरपुर में प्रवासी मजदूरों को लेकर जा रही बस पलट गई है। घटना के बाद चीख पुकार मच गई। जिसमें बच्चे, महिलाएं समेत 31 यात्री थे। यह घटना सदर कोतवाली क्षेत्र के सिटी फारेस्ट के पास बस पलटने से आधा दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सभी को जिला अस्पताल पहुंचाया। सभी का इलाज जारी है।


जानकारी के अनुसार बस नोएडा से महोबा जा रही थी। ड्राइवर की झपकी के कारण यह हादसा हुआ। इस हादसे में कुछ मजदूरों की हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं इससे पहले कुशीनगर में रविवार शाम भी मजूदरों को ले जा रही एक बस दुर्घटनाग्रस्‍त हो गई। हादसे में कई मजदूर घायल हो गए। इनमें से सात की हालत नाजुक बताई जा रही है जिन्‍हें इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। रविवार सुबह भी इसी क्षेत्र में एक बस हादसे का शिकार हुई थी।

जानकारी के अनुसार यह बस मजदूरों को नोएडा से बिहार के भागलपुर ले जा रही थी। रविवार शाम को बस ने कुशीनगर के पटहेरवा थाना क्षेत्र के NH28 पर डुमरभार स्थित शाही पेट्रोल पंप के पास एक ट्रक में पीछे से टक्‍कर मार दी। दुर्घटना में घायल हुए सभी लोगों को तमकुही सीएचसी में भर्ती कराया गया है। वहीं रविवार सुबह इसी जगह बस और ट्रक की टक्कर में 11 प्रवासी श्रमिक घायल हो गए थे। घायलों में चार की हालत गंभीर थी। इसलिए उन्हें फाजिलनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से जिला चिकित्सालय भेज दिया गया। सात लोगों को उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थी। पुलिस के अनुसार बस में 25 प्रवासी श्रमिक सवार थे और बस हिमाचल प्रदेश से बिहार जा रही थी। बस जैसे ही कुशीनगर पहुंची एक ट्रक ने उसे पीछे से टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि ट्रक ड्राइवर ने वाहन पर नियंत्रण खो दिया था। दुर्घटना के बाद ड्राइवर ट्रक लेकर फरार हो गया।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1