बिहार में आरजेडी को ‘MY’ समीकरण पर भरोसा, नई टीम में अति पिछड़ों को भी जगह

बिहार में इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव में मैदान में उतरने के लिए राष्‍ट्रीय जनता दल ने अपनी ‘टीम’ की घोषणा कर दी है। आरजेडी ने अपने 50 संगठनात्मक जिलों में से पटना को छोड़ 49 जिलाध्यक्षों की सूची जारी कर दी है। आरजेडी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह की टीम में एकबार फिर पार्टी ने अपने माय (मुस्लिम और यादव) समीकरण पर विश्वास जताया है। हालांकि आरजेडी की पिछली टीम से इस टीम में इनकी संख्या कम की गई है। आरजेडी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह द्वारा जारी जिला अध्यक्षों की सूची में 50 जिलों में 37 जिलाध्यक्ष बदल दिए गए हैं। मात्र 12 जिलाध्यक्ष ही अपना पद बरकरार रख पाए हैं। पटना जिलाध्यक्ष की अब तक घोषणा नहीं हुई है। इस सूची में तीन सवर्ण (दो राजपूत, एक भूमिहार) जातियों से आने वाले नेताओं को जिलाध्यक्ष बनाया गया है।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1