KARNVEER SINGH YADAV

MLC चुनाव में जीत-हार का पूरा गणित समझिए

बिहार विधान परिषद में स्थानीय निकाय के 24 सीटों पर होने वाला चुनाव साख की लड़ाई बन गई है। विधान परिषद में फिलहाल NDA गठबंधन (BJP और JDU) का दबदबा है। मौजूदा 51 में से 40 सदस्य NDA के हैं। इस तरह परिषद में सिर्फ 11 विपक्षी सदस्य हैं, जिनमें RJD के पार्षदों की संख्या सबसे ज्यादा 5 है। ऐसे में RJD के लिए इन 24 सीटों पर जीत हासिल करना बहुत जरूरी हैं।

RJD के लिए यह चुनाव नाक की लड़ाई बनी हुई है। 75 सदस्यीय सदन में उनके कम से कम 8 सदस्य होने चाहिए, ताकि नेता प्रतिपक्ष का पद सुरक्षित रह सके। NDA अगर सभी सीटें हार भी जाती है, जो की उसकी सबसे बुरी स्थिति होगी, फिर भी सदन में उनका दबदबा कायम रहेगा। उनके पास 40 सीटें रहेंगी ही। अभी जानिए, सदन में सभी दलों की दलगत स्थिति क्या है…

किस दल के कितने विधान पार्षद
भाजपा 15
जदयू 23
VIP 01
हम 01
राजद 05
कांग्रेस 03
लेफ्ट 02
निर्दलीय 01

निर्दलीय कर्णवीर सिंह यादव ने पटना सीट पर चुनाव को दिलचस्प बनाया

पटना की सीट खूब सुर्खियां बटोर रही है, और हो भी क्यों न एक प्रत्याशी जोकि निर्दलीय होते हुए भी अधिकांश पंचायत प्रतिनिधियों का चाहता बना हुआ है, पटना की यह सेठा एक मात्र ऐसी सीट है, जिसपर निर्दलीय कर्णवीर सिंह यादव का मुकाबला किसी से दीखता ही नहीं है। इन चुनावों में RJD की तरफ से पूरी ताकत लगाई जा रही है, क्योंकि इन्हीं सीटों के आधार पर विधान परिषद में वो अपनी स्थिति मजबूत कर सकता है। उधर, इन 24 सीटों में से अधिकतर BJP और JDU की ही हैं, इसलिए दोनों दल इन्हें खोना नहीं चाहते हैं। इसके लिए दोनों दलों की ओर से हरसंभव कोशिश हो रही है, लेकिन बागियों के मैदान में आने के कारण मुश्किलें जरूर बढ़ गई हैं। कांग्रेस और VIP की तरफ से उम्मीदवार उतारे जाने के बाद कई सीटों पर चुनाव दिलचस्प बन गया है।

इस चुनाव में खास बात यह है कि सत्ता और विपक्ष दोनों के ही गठबंधन के सारे दलों की भागीदारी नहीं है। सत्ता पक्ष से केवल BJP और JDU के ही उम्मीदवार मैदान में होंगे तो, विपक्ष में बैठी कांग्रेस को RJD ने दरकिनार कर दिया है। कांग्रेस अपने बूते चुनाव लड़ रही है। इधर, VIP ने भी अपने उम्मीदवार उतारे हैं।

बता दें, बिहार विधान परिषद की 24 सीटों के लिए 4 अप्रैल को वोटिंग होनी है। वोटों की गिनती 7 अप्रैल को होगी। हाल ही में संपन्न हुए पंचायत चुनावों में चुनकर आए लगभग 1 लाख 32 हजार पंचायत प्रतिनिधि वोट डालेंगे।

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1