बिहार चुनाव में मिली करारी हार के बाद RJD एक्शन में है और भीतरघात करने वाले नेताओं पर कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में पार्टी ने शिवहर जिले के कुछ दिग्गज नेताओं पर कार्रवाई की है। पार्टी ने एक पूर्व विधायक, एक प्रदेश सचिव पर गाज गिराई है। इस कार्रवाई के बाद पार्टी में रहकर बागी रुख अख्तियार करने वाले नेताओं में हड़कंप मचा हुआ है।
मिली जानकारी के अनुसार RJD जिला अध्यक्ष मो एस्तियाक खान की अनुशंसा पर प्रदेश RJD अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने शिवहर के पूर्व विधायक अजीत कुमार झा को जहां निष्कासित कर दिया है। वहीं RJD के प्रदेश सचिव निशांत कुमार उर्फ पिंटू झा और शिवहर महिला प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष नीलम पासवान को 6 वर्षों के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है।
पार्टी ने बताया कि उक्त कार्रवाई पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के कारण की गई है। इन्हें प्राथमिक सदस्यता से 6 वर्षों के लिए निष्कासित किया गया है। उक्त जानकारी RJD के प्रदेश अध्यक्ष के पत्र के हवाले से वरीय नेता शिशिर कुमार ने दी है।
एक्शन के दिये थे संकेत- बताते चलें कि बिहार चुनाव में हार के बाद राजद ने कड़ी कार्रवाई के संकेत दिए थे। RJD नेता तेजस्वी यादव ने समीझा बैठक में कहा था कि पार्टी के खिलाफ काम करने वाले नेताओं को बख्शा नहीं जाएगा। वहीं पार्टी ने भीतरघात करने वाले नेताओं की लिस्ट भी तैयार कर रही है।