गाइडलाइंस के अनुसार क्या-क्या मिलेगी राहत…

3 मई तक के लिए जारी हुए Lockdown के लिए सरकार ने गाइडलाइन जारी कर दिया है। नए गाइडलाइन में कई सेवाओं को राहत दी गई है जबकि कई सेवा अभी भी Lockdown के तहत बंद हैं। नए गाइडलाइन के अनुसार किन किन सेवाओं को राहत दी गई है। सरकार की ओर से जिन सेवाओं को छूट दी गई है वह 20 अप्रैल के बाद लागू होंगे।

सरकार के अनुसार अभी एक हफ्ते तक Lockdown का कड़ाई से पालन होगा। 20 अप्रैल के बाद हर इलाके का मूल्यांकन होगा। उसके बाद ही छूट को लेकर फैसला होगा। वो इलाके जो Hotspot हैं या जो हॉटस्पॉट बन सकते हैं वहां किसी को छूट नहीं मिलेगी।

Lockdown के कारण घरों में बिजली और पानी की समस्या बढ़ गई थी। इस समस्या को देखते हुए सरकार ने इलेक्ट्रिशियन और प्लंबर को काम करने की छूट दी है। नए गाइडलाइन के अनुसार अब इलेक्ट्रिशियन और प्लंबर अब घर जाकर काम कर सकते हैं।

Lockdown के कारण कई अन्य कंपनियों के साथ साथ IT कंपनियां भी पूरी तरह बंद थी। सरकार के नए गाइडलाइन के मुताबिक अब आईटी कंपनियां खुलेंगी भी और काम भी होगा। सरकार की ओर से जारी गाईडलाइन में कहा गया है कि 50 प्रतिशत कर्मचारियों के साथ ऑफिस को खोल सकते हैं।

गांव में सड़क और बिल्डिंग बनाने की इजाजत दे दी गई है। इसके अलावा मोटर मैकेनिक और कारपेंटर को भी काम करने की इजाजत दे दी गई है।

नए गाइडलाइन के अनुसार ई- कॉमर्स कंपनियों को भी छूट दी गई है। कुरियर सेवाओं को काम करने की भी इजाजत दी गई है। वहीं सरकार के नए गाइडलाइन के अनुसार Lockdown में फंसे लोगों के लिए होटल और लॉज खोले जाएंगे।

मौजूदा समय में गांवों में रबी की फसलें पक कर तैयार हो चुकी है। Lockdown के कारण फसलों को काटने के लिए मजदूर नहीं मिल पा रहे थे। सरकार के नए गाइडलाइन के अनुसार कृषि क्षेत्र को रियायत दी गई है।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1