Mukesh Ambani

Reliance Jio 5G Service Launch: इस दिवाली तक देश में Jio लॉन्च करेगा 5जी मोबाइल सर्विस

Reliance Jio 5G Service Launch: रिलायंस इंडस्ट्रीज के 45वें एजीएम (Reliance Industries AGM) को संबोधित करते हुए कंपनी के चेयरमैन मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) ने कहा कि दिवाली तक देश में 5जी सेवाओं को जियो लॉन्च कर देगा। 4 मेट्रो शहरों दिल्ली, मुंबई कोलकाता और चेन्नई से इसे लॉन्च किया जाएगा। जियो (Jio) का 5जी सही मायने 5जी सेवा साबित होगा। उन्होंने कहा कि केवल जियो (Jio) के पास 700 मेगाहर्ट्ज स्पेक्ट्रम है। जियो (Jio) 5जी का कवरेज शानदार होगा साथ ही सबसे अफोर्डेबल होगा। उन्होंने बताया कि जियो 2 लाख करोड़ रुपये का निवेश 5जी के लिए करने जा रहा है।

मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) ने बताया कि रिलायंस जियो के 421 मिलियन मोबाइल ग्राहक मौजूद हैं। उन्होंने कहा कि जियो ने सबसे मजबूत 4जी नेटवर्क स्थापित किया है। उन्होंने बताया कि 11 लाख रुट किलोमीटर। 3 में 2 कस्टमर जियो फाइबर का चुनाव कर रहे हैं। फिक्स्ड ब्रांडबैंड में भारत अभी भी काफी पीछे है। उन्होंने कहा जियो भारत को फिक्स्ड ब्रांडबैंक के मामले में दुनिया के टॉप 10 देशों में शुमार करेगा। 5जी का ब्रॉडबैंड का इस्तेमाल फिक्स्ड ब्रॉडबैंड के लिए इस्तेमाल किया जाएगा। जियो का 5जी सबसे बेहतरीन सर्विस होगा।

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1