बागी शकील अहमद ने सोनिया गांधी से की मुलाकात

पूर्व केंद्रीय मंत्री शकील अहमद ने आज कांग्रेस के अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात की है। इस अवसर के बाद लोगों का मानना है कि शकील का कांग्रेस में लौटने का चांस बन सकता है। लोकसभा चुनाव बिहार के मधुबनी से टिकट न मिलने पर अहमद ने निर्दलीय चुनाव लड़ा था, जिसको लेकर कांग्रेस ने उन्हें सस्पेंड कर दिया था।

ऐसा करने पर शकील अहमद को कांग्रेस ने 6 साल के लिए पार्टी से निकाल दिया था। महागठबंधन के फॉर्म्युले के तहत मधुबनी सीट विकासशील इंसान पार्टी के खाते में गई थी। शकील अहमद ने पार्टी के फैसले के खिलाफ जाकर निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनावी रण में उतरने का फैसला किया था। लेकिन एक बार फिर कांग्रेस से उनकी नजदीकियां बढ़ती दिख रही है।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1